फीफा वर्ल्ड कप 2018 : दूसरा सेमीफाइनल : क्रोएशिया ने इंग्लैंड को 2 - 1 से हराकर, पहली बार पहुंचा फाइनल

इंग्लैंड और क्रोएशिया के बीच फीफा वर्ल्ड कप 2018 का दूसरा सेमीफाइनल मैच  लूज्निकी स्टेडियम में खेला गया । क्रोएशिया ने इंग्लैंड को 2 - 1 से हराकर पहली बार फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनाई।अब फाइनल में क्रोएशिया का सामना फ्रांस से होगा।
इंग्लैंड ने पहले हाफ में जबरदस्त खेल दिखाई। ट्रिपियर ने 5वें मिनट में फ्री किक द्वारा शानदार गोलकर इंग्लैंड को 1 -0 से बढ़त दिलाई । इंग्लैंड ने एक के बाद एक कई आक्रमण किए पर गोल करने में असमर्थ रहे ।हैरी मैग्यूरी ने 11वें मिनट में कॉर्नर किक को हेडर द्वारा गोल करने का प्रयत्न किया परंतु गेंद क्रोएशिया के गोल पोस्ट के किनारे से निकल गई । 29 वें मिनट में हैरी केन को गोल करने का बहुत ही अच्छा मौका मिला लेकिन क्रोएशिया के गोलकीपर ने शानदार बचाव किया । पहले हाफ में इंग्लैंड पूरी तरह हावी रहा ।
दूसरे हाफ में क्रोएशिया ने शानदार वापसी की और जब इवान पेरिसिक ने 68वें मिनट में गोल कर क्रोएशिया को 1 - 1 से बराबरी दिलाई । इसके बाद दोनों टीमों की ओर से कई आक्रमण किए गए पर गोल न  हो सका । खेल फुल टाइम तक 1 - 1 की बराबरी पर खत्म हुआ ।
अतिरिक्त समय में क्रोएशिया के मारियो मांजुकिक ने 108वें मिनट में शानदार मैदानी कर टीम को जीत दिलाकर पहली बार फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह पक्की की
फीफा वर्ल्ड कप 2018 : दूसरा सेमीफाइनल : क्रोएशिया ने इंग्लैंड को 2 - 1 से हराकर, पहली बार पहुंचा फाइनल फीफा वर्ल्ड कप 2018 : दूसरा सेमीफाइनल : क्रोएशिया ने इंग्लैंड को 2 - 1 से हराकर, पहली बार पहुंचा फाइनल Reviewed by Aman Gavaskar on जुलाई 12, 2018 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.