बांग्लादेश और विंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच गुयाना में खेला गया। विंडीज को 48 रनों से हराकर बांग्लादेश में सीरीज में 1 - 0 की बढ़त बना ली ।
बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया । बांग्लादेश ने निर्धारित 50 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 279 रन बनाए । तमीम इकबाल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपना 10वां ODI शतक लगाया । तमीम इकबाल ने 160 गेंदों में 10 चौके और 3 छक्के की मदद से नाबाद 130 रन बनाए ।
शाकिब अल हसन 97 रनों की बेहतरीन पारी खेली । शाकिब अभाग्यशाली रहा और अपना शतक पूरा नहीं कर सका। उसने 121 गेंदों में 6 चौके की मदद से 97 रन बनाए मुशफिकुर रहीम ने 11गेंदों में 30 रनों की तेज तर्रार पारी खेली जिसमें 3 चौके और 2 छक्के शामिल है । विंडीज की ओर से देवेंद्र बिशु ने 10 ओवरों में 52 रन देकर दो विकेट लिए । जेसन होल्डर और आंद्रे रसेल को एक-एक विकेट मिला।
बांग्लादेश के 280 रनों के जवाब में विंडीज की टीम 231 रन ही बना सकी और बांग्लादेश यह मैच 48 रनों से जीत लिया । विंडीज की ओर से सिमरन हेटमैर ने सर्वाधिक 52 रन बनाए । हैटमैर ने 78 गेंदो में 5 चौके की मदद से 52 रन बनाएं । क्रिस गेल ने 60 गेंदों में 1 चौके और 2 छक्के की मदद से 40 रनों की पारी खेली ।विंडीज के निचले क्रम के बल्लेबाजों देवेंद्र बिशु और अलजारी जोसेफ ने 29 - 29 रनों की उपयोगी पारी खेली । बांग्लादेश की तरफ से मशरफे मुर्तजा ने 37 रन देकर चार विकेट लिए । मुस्तफिजुर रहमान को 2 विकेट जबकि मेहंदी हसन और जुबेर हुसैन को एक-एक विकेट मिला
Bangladesh Vs Windies 1st ODI : बांग्लादेश ने विंडीज को पहले वनडे में 48 रनों से हराया
Reviewed by Aman Gavaskar
on
जुलाई 25, 2018
Rating:
Reviewed by Aman Gavaskar
on
जुलाई 25, 2018
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: