भारत और इंग्लैंड के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी मैच लीड्स में खेला गया । इंग्लैंड ने भारत को 8 विकेट से हराकर सीरीज को 2 - 1 से जीत लिया है । विराट कोहली की कप्तानी में भारत को पहली बार किसी द्विपक्षीय वनडे सीरीज में हार मिली है । भारत ने लगभग 30 महीने बाद कोई द्विपक्षीय वनडे सीरीज गवाई है । ऑस्ट्रेलिया ने अपनी सरजमीं पर भारत को जनवरी 2016 में 4 - 1 हराकर वनडे सीरीज जीती थी ।
इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया । भारत ने निर्धारित 50 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 256 रन बनाएं ।
भारत की शुरुआत बहुत खराब रही रोहित शर्मा 18 गेंदों में मात्र 2 रन बनाकर डेविड विली की गेंद पर मार्क वुड को कैच थमा बैठा । शिखर धवन और विराट कोहली ने अच्छी बल्लेबाजी की। दोनों बल्लेबाजों ने 60 गेंदों में 71 रनों की साझेदारी दी । शिखर धवन अभाग्यशाली रहा और 44 रन बनाकर रन आउट हो गया । शिखर धवन ने 49 गेंदों में 7 चौक्को की मदद से 44 रन बनाएं । उसके बाद बल्लेबाजी करने आए दिनेश कार्तिक ने कुछ अच्छे शॉट लगाइए लेकिन वह भी 22 गेंदों में 21 रन बनाकर आउट हो गए । विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपना 48वां अर्धशतक लगाया । कप्तान विराट कोहली ने भारत की ओर से सर्वाधिक 71 रन की पारी खेली । विराट कोहली ने 72 गेंदों में 8 चौक्को की मदद से 71 रन बनाए । भारत के नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे । भारत की ओर से एम एस धोनी ने 42 रनों की उपयोगी पारी खेली । धोनी ने 66 गेंदों में चार चौकों की मदद से 42 रन बनाए । हार्दिक पांड्या और भुवनेश्वर कुमार दोनों बल्लेबाजों ने 21 - 21 रन बनाए । अंतिम ओवरों में शार्दुल ठाकुर ने 13 गेंदों में 2 छक्कों की मदद से तेज तरार 22 रन बनाए । इंग्लैंड की तरफ से डेविड विली और आदिल रशीद ने तीन - तीन विकेट लिए । मार्क वुड को एक विकेट मिला ।
इंग्लैंड ने भारत के 257 रनों के लक्ष्य को 44.3 ओवरों में ही हासिल कर लिया ।इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाजों जॉनी बेयरस्टो और जेम्स विन्स ने तेज शुरुआत दिया । दोनों सलामी बल्लेबाजों ने 4.3 ओवरों में 43 रनों की साझेदारी दिया । जॉनी बेयरस्टो ने मात्र 13 गेंदों में 7 चौक्को की मदद से 30 रनों की विस्फोटक पारी खेली । शार्दुल ठाकुर ने जॉनी बेयरस्टो को रैना के हाथों कैच कराकर आउट किया। जेम्स विन्स ने 27 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 27 रन बनाएं । जेम्स विंस अभाग्यशाली रहा और रन आउट हो गए । कप्तान इयान मोर्गन और जो रुट ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए भारत की जीत की उम्मीद को खत्म कर दिया । दोनों बल्लेबाजों ने 186 रनों की साझेदारी दिया । जो रूट ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपना 13वां शतक लगाया । इसी के साथ जो रूट इंग्लैंड की ओर से वनडे में सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए । इससे पहले इंग्लैंड की ओर से सर्वाधिक शतक माइकल ट्रेस्कोथिक ने लगाए थे । माइकल ट्रेस्कोथिक ने 123 मैचों में 12 शतक लगाए थे । जो रूट का सीरीज में यह लगातार दूसरा शतक है । रूट ने 120 गेंदों में नाबाद 100 रन बनाए जिसमें 10 चौके शामिल है । कप्तान इयान मोरगन ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 108 गेंदों में 9 चौके और 1 छक्के मदद से नाबाद 88 रनों की पारी खेली । भारत की ओर से एकमात्र विकेट शार्दुल ठाकुर को मिला
IND vs ENG 3rd ODI : अंग्रेजों ने विराट कोहली के विजयपथ को रोका , पहली बार दिया वनडे सीरीज में मात
Reviewed by Aman Gavaskar
on
जुलाई 18, 2018
Rating:
Reviewed by Aman Gavaskar
on
जुलाई 18, 2018
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: