Asian Games 2018 Day 3 Highlights : - भारत के 16 वर्षीय निशानेबाज सौरभ चौधरी ने एशियाड में रचा इतिहास , साधा सोने पर निशाना
भारत के 16 वर्षीय निशानेबाज सौरभ चौधरी ने 18वें एशियाई खेलों के 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा का स्वर्ण पदक अपने नाम किया । उसने नया एशियाड रिकॉर्ड बनाते हुए 240.7 अंक अर्जित किए। भारत के ही अभिषेक वर्मा ने तीसरा स्थान हासिल किए और 219.3 अंक प्राप्त किए। जापान के निशानेबाज टोमोयुकी मटसुदा ने 239.7 अंक प्राप्त कर रजत पदक जीते। सौरभ चौधरी ने टोमोयुकी मटसुदा को मात्र एक अंक के अंतर से हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। 2018 एशियाड में भारत का यह तीसरा स्वर्ण पदक है ।
सौरभ चौधरी ने क्वालिफिकेशन राउंड में 586 अंक अर्जित किए जो कि एक विश्व रिकॉर्ड है। उसने कोरिया के पूर्व ओलंपिक चैंपियन जिन जोंगो से 2 अंक अधिक अर्जित किए। सौरभ चौधरी ने इस साल जर्मनी में हुए ISSF जूनियर विश्वकप में विश्व रिकार्ड बनाते हुए 243.7 अंक प्राप्त किए।
एशियाड में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने
सौरभ चौधरी एशियाई खेलों के 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए। इससे पहले एशियाड में 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में एकमात्र कांस्य पदक विजय कुमार ने ग्वांगझू 2010 में जीते थे। सोरभ चौधरी और अभिषेक वर्मा का एशियाड में यह पहला पदक है।
सौरभ चौधरी ने इससे पहले 2017 एशियन चैंपियनशिप के इसी स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीते थे और विश्व चैंपियनशिप में चौथा स्थान हासिल किए थे
Asian Games 2018 Day 3 Highlights : - भारत के 16 वर्षीय निशानेबाज सौरभ चौधरी ने एशियाड में रचा इतिहास , साधा सोने पर निशाना
Reviewed by Aman Gavaskar
on
अगस्त 21, 2018
Rating:
Reviewed by Aman Gavaskar
on
अगस्त 21, 2018
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: