Asian Games 2018 Day 4 Highlights : - राही सरनोबत ने रचा इतिहास , पहली महिला निशानेबाज बनी जिसने एशियाड में स्वर्ण पदक जीता
भारत के राही सरनोबत ने इतिहास रचते हुए 18वें एशियाड के महिलाओं के 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में में स्वर्ण पदक पर निशाना साधा । वह भारत की पहली महिला निशानेबाज बन गई है जिसने एशियाड में स्वर्णपदक जीता । थाईलैंड की नेफास्वान यांगपाएबून ने रजत पदक जीता। कांस्य पदक दक्षिण कोरिया की किम मिंजुन्ग की झोली में गई ।
फाइनल में राही सरनोबत और नेफास्वान यांगपाएबून के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। दोनों ने फाइनल में 34 - 34 अंक अर्जित किए जिस कारण मैच का परिणाम शूट ऑफ से निकाला गया निकाला गया। 5 शॉट के पहले शूट ऑफ सीरीज में दोनों ने 4 - 4 शॉट टारगेट पर लगाए । फिर दोनों के बीच 5 शॉट का दूसरा शूट ऑफ सीरीज करवाया गया जिसमें राही सरनोबत ने 3 शॉट निशाने पर लगाएं जबकि नेफास्वान यांगपाएबून 2 ही शॉट निशाने पर लगा पाई इस तरह राही ने मैच को 3 - 2 से अपने नाम कर लिया। दोनों ने एशियाई खेलों में नया रिकॉर्ड बनाया। एशियाई खेलों में भारत का यह चौथा स्वर्ण पदक है।
राही सरनोबत की उपलब्धियां
राही सरनोबत ने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय पदक पुणे में आयोजित 2008 युवा राष्ट्रमंडल खेलों जीती। उसने 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतीे थी। भारत में आयोजित 2010 राष्ट्रमंडल खेलों में राही सरनोबत में दो गोल्ड मेडल जीती थी। उसने अनीसा सैयद के साथ मिलकर महिलाओं के युगल 25 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम की थी जबकि एकल स्पर्धा में भी स्वर्ण पदक जीतीे थी । वह पहली भारतीय महिला शूटर थी जिसने विश्व कप में स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। ISSF 2013 चैंगवान विश्वकप में 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम की थी।
राही सरनोबत ने 2014 ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में इसी स्पर्धा में स्वर्ण पदक पर कब्जा किया था । उसने 2014 इंचियोन एशियाई खेलों में महिलाओं के टीम इवेंट्स में कांस्य पदक जीती।
Asian Games 2018 Day 4 Highlights : - राही सरनोबत ने रचा इतिहास , पहली महिला निशानेबाज बनी जिसने एशियाड में स्वर्ण पदक जीता
Reviewed by Aman Gavaskar
on
अगस्त 22, 2018
Rating:
Reviewed by Aman Gavaskar
on
अगस्त 22, 2018
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: