Srilanka Vs South Africa Only T20 : श्रीलंका ने दक्षिण अफ्रीका को एकमात्र टी-20 मैच में 3 विकेट से हराया
श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के बीच एकमात्र टी-20 मैच कोलंबो में मंगलवार को खेला गया। श्रीलंका ने दक्षिण अफ्रीका को 3 विकेट से हराकर एकमात्र टी-20 मैच को जीत लिया। दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम 16.4 ओवरों में 98 रनों पर सिमट गई। श्रीलंका ने निर्धारित लक्ष्य को 16 ओवरों में 7 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
दक्षिण अफ्रीका को पहला झटका डिसिल्वा ने दिया । उसने हाशिम आमला को 0 के स्कोर पर पवेलियन भेजा। क्विंटन डी कॉक कुछ अच्छे शॉट लगाए। लेकिन वह दुर्भाग्यशाली रहा और रन आउट हो गए। उसने 11 गेंदों में चार चौके की मदद से 20 रन बनाए । श्रीलंका के गेंदबाजों ने कसी हुई और बेहतरीन लाइन और लेंथ के साथ गेंदबाजी की जिसका परिणाम श्रीलंका के गेंदबाजों को मिला। दक्षिण अफ्रीका ने नियमित अंतराल पर अपने विकेट खोते रहे और पूरी टीम 16.4 ओवर में 98 रनों पर सिमट गई। दक्षिण अफ़्रीका की ओर से सर्वाधिक रन क्विंटन डी कॉक ने बनाएं । उसने 20 रनों की पारी खेली । हेंड्रिक्स ने 16 गेंदों में 2 चौके और 1 छक्के की मदद से 19 रन , क्लासेन ने 16 गेंदों में 18 रन और डेविड मिलर ने 16 गेंदों में 14 रनो की उपयोगी पारी खेली। जूनियर डाला ने 17 गेंदों में 12 रन बनाएं। श्रीलंका की ओर से संदाकन ने 3 , अकिला धनंजय और डी सिल्वा को दो-दो विकेट मिला जबकि राजिथा और उदाना को एक-एक विकेट मिला।
श्रीलंका की खराब शुरुआत
श्रीलंका टीम की शुरुआत बहुत खराब रही । उसने अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों को पहले ही ओवर में खो दिया। रबादा ने पहले ओवर की चौथी गेंद पर कुशाल परेरा को शम्सी के हाथों कैच करवाया । परेरा ने 3 रन बनाए ।उसके बाद उसने कुशाल मेंडिस को छठी गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट कर श्रीलंका को दूसरा झटका दिया। मेंडिस ने 1 रन बनाए ।
चांदीमल और डी सिल्वा ने पारी को संभाला
श्रीलंका को शुरुआती झटकों से दिनेश चांदीमल और धनंजय डिसिल्वा ने संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 53 रनों की साझेदारी। जूनियर डाला ने डिसिल्वा को आउट कर इस जोड़ी को तोड़ा । धनंजय डिसिल्वा ने 26 गेंदों में 4 चौके और 2 छक्के की मदद से 31 रन बनाएं । शम्सी ने कप्तान मैथ्यूज को 0 पर आउट कर दक्षिण अफ्रीका को चौथी सफलता दिलाई दिलाई।
श्रीलंका ने उसके बाद अपने और 3 विकेट खो दिए। शनाका को जूनियर डाला ने 16 के स्कोर पर हेंड्रिक्स के हाथों कैच करवाया। थिसारा परेरा और धनंजय को आउट कर दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को छठी और सातवीं झटका दिया। उसके बाद श्रीलंका का और कोई विकेट नहीं गिरा और उसने 16 ओवर में निर्धारित लक्ष्य को हासिल कर लिया। दिनेश चांदीमल अंत तक नाबाद रहे और उसने 33 गेंदों में 3 चौके और 1 छक्के की मदद से नाबाद 36 रन बनाएं।दक्षिण अफ्रीका की ओर से रबादा , जूनियर डाला और शम्सी ने दो दो विकेट लिए जबकि एक विकेट जे पी डुमिनी को मिला।
धनंजय डिसिल्वा को उसके और ऑलराउंडर प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
संक्षिप्त स्कोर
दक्षिण अफ्रीका - 98 /10 (16.4) ( क्विंटल डी कॉक 20 , हेंड्रिक्स 19 , क्लासेन 18, डेविड मिलर 14, संदाकन 19/3, धनंजय 19 /2 , डी सिल्वा 22/2 )
श्रीलंका - 99/7 (16 ) ( दिनेश चांदीमल 36*, धनंजय डिसिल्वा 31, सनाका 16 , जूनियर डाला 22/2 , रबादा 24 /2 , शम्सी 26/ 2
Srilanka Vs South Africa Only T20 : श्रीलंका ने दक्षिण अफ्रीका को एकमात्र टी-20 मैच में 3 विकेट से हराया
Reviewed by Aman Gavaskar
on
अगस्त 15, 2018
Rating:
Reviewed by Aman Gavaskar
on
अगस्त 15, 2018
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: