जकार्ता एशियन गेम 2018 | 60 वर्षीय प्रणब वर्धन और 56 वर्षीय शिवनाथ सरकार की जोड़ी ने 15वां गोल्ड मेडल दिलाया
18 वें एशियाई खेलों में शनिवार का दिन भारत के लिए खुशियों भरा रहा। इस दिन भारत ने दो स्वर्ण पदक जीते। भारत को पहला स्वर्ण पदक अमित पंघाल ने Boxing के 49 किलोग्राम भार वर्ग में ओलंपिक चैंपियन उज्बेकिस्तान के हसनबॉय दुस्माटोव को 3 - 2 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। जकार्ता एशियन गेम में भारत का यह 14वां गोल्ड मेडल था। एशियाई खेलों में इस श्रेणी में भारत का यह पहला स्वर्ण पदक है।
भारत को दूसरा स्वर्ण पदक ब्रिज से मिला। ब्रिज में प्रणब बर्धन और शिभनाथ सरकार की जोड़ी ने भारत को 15 वां गोल्ड मेडल दिलाया । इस तरह भारत ने 1951 एशियन गेम में सर्वाधिक स्वर्ण पदक जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली। 18 वें एशियाई खेलों में भारत ने कुल 69 पदक जीते जिनमें 15 स्वर्ण , 24 रजत और 30 कांस्य पदक शामिल है। भारत ने जकार्ता एशियन गेम में किसी भी एशियन गेम में भारत द्वारा सर्वाधिक पदक जीतने का रिकॉर्ड भी बनाया। भारत ने सर्वाधिक पदक 2010 ग्वांगझू एशियन गेम में हासिल किया था। ग्वांगझू एशियन गेम में भारत ने कुल 65 पदक जीते थे।
60 वर्षीय प्रणब बर्धन और 56 वर्षीय शिबनाथ सरकार की जोड़ी ने इस कम लोकप्रिय खेलों में गोल्ड मेडल जीता लेकिन ये भी सच है कि इस भारतीय जोड़ी से गोल्ड की उम्मीद कोई नहीं कर रहा था
जकार्ता एशियन गेम 2018 | 60 वर्षीय प्रणब वर्धन और 56 वर्षीय शिवनाथ सरकार की जोड़ी ने 15वां गोल्ड मेडल दिलाया
Reviewed by Aman Gavaskar
on
सितंबर 02, 2018
Rating:
Reviewed by Aman Gavaskar
on
सितंबर 02, 2018
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: