भुवनेश्वर कुमार और रोहित रोहित शर्मा के दमदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने चिर - प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को एशिया कप में बुधवार को आसानी से 8 विकेट से पराजित किया। इसी के साथ भारत ने चैंपियन ट्रॉफी के फाइनल में मिली हार का बदला भी ले लिया। भुवनेश्वर कुमार ने जहां पाकिस्तान को शुरुआती झटके देकर तीन विकेट लिए वहीं रोहित शर्मा ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। भारत ने पाकिस्तान को 162 रनों में ऑल आउट कर निर्धारित लक्ष्य को 29 ओवरों में हासिल कर लिया। भुवनेश्वर कुमार को उसके शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
बाबर आजम और शोएब मलिक ने पाकिस्तान को संभाला
पाकिस्तान को शुरुआती झटकों से झटकों से बाबर आजम और शोएब मलिक ने संभाला । दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 82 रनों की साझेदारी दिया। इस जोड़ी को कुलदीप यादव ने तोड़ा।बाबर आजम को कुलदीप यादव ने क्लीन बोल्ड कर भारत को तीसरी सफलता दिलाई । शोएब मलिक भी ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नहीं सके और अंबाती रायडू के सीधे थ्रो पर रन आउट हो गए। बाबर आजम ने 47 जबकि शोएब मलिक ने 43 रनों की पारी खेली। शोएब मलिक और बाबर आजम के आउट होते ही पूरी पाकिस्तान टीम बिखर गई और 43.1 ओवर में 162 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। भारत की तरफ से भुवनेश्वर कुमार और केदार जाधव ने तीन-तीन विकेट लिए जबकि दो विकेट जसप्रीत बुमराह के खाते में गई।
रोहित शर्मा और शिखर धवन की बीच अर्धशतकीय साझेदारी
पाकिस्तान के 163 रनों के लक्ष्य के जवाब में भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और शिखर धवन ने शानदार शुरुआत दी । दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 84 रनों की साझेदारी देकर भारत के जीत की नींव रखी । रोहित शर्मा ने ने 39 गेंदो में छह चौके और 3 छक्के की मदद से 52 रनों की तेजतर्रार पारी खेली। शिखर धवन 54 गेंदों में 46 रन बनाए जिसमें 6 चौके और एक छक्का शामिल है। दिनेश कार्तिक और अंबाती रायडू ने नाबाद 31- 31 रन बनाए। दोनों बल्लेबाजों ने आसानी से भारत को 8 विकेट से जीत दिला दी।
एशिया कप 2018 : भारत ने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को 8 विकेट से दी मात
Reviewed by Aman Gavaskar
on
सितंबर 20, 2018
Rating:
Reviewed by Aman Gavaskar
on
सितंबर 20, 2018
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: