भारत ए और झारखंड के खिलाड़ी शाहबाज नदीम के ऐतिहासिक प्रदर्शन के दम पर झारखंड ने राजस्थान को विजय हजारे ट्रॉफी के ग्रुप सी के मैच में 7 विकेट से करारी शिकस्त दी। नदीम ने 10 रन देकर राजस्थान के 8 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा जो लिस्ट ए क्रिकेट में एक विश्व रिकॉर्ड है।शाहबाज नदीम ने पूर्व भारतीय खिलाड़ी राहुल संघवी के रिकॉर्ड को तोड़ा जिन्होंने हिमाचल प्रदेश के खिलाफ 1997/98 में 15 रन देकर 8 विकेट लिए थे।
राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया जो गलत साबित हुआ। शाहबाज नदीम की घातक गेंदबाजी के बदौलत झारखंड ने राजस्थान को मात्र 73 रनों पर ढेर कर दिया। अंकित लांबा ने राजस्थान के लिए सर्वाधिक 20 रन बनाए । नदीम के घातक गेंदबाजी के सामने राजस्थान के कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर टिक नहीं सके। आश्चर्य की बात यह है कि राजस्थान के सिर्फ टॉप 3 बल्लेबाजी ही दहाई का आंकड़ा छू सके जबकि बाकी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाए
शाहबाज नदीम ने 8 विकेट लेकर लिस्ट ए क्रिकेट में बनाया विश्व रिकॉर्ड
Reviewed by Aman Gavaskar
on
सितंबर 20, 2018
Rating:
Reviewed by Aman Gavaskar
on
सितंबर 20, 2018
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: