एशिया कप 2018 का आगाज 15 सितंबर से हो रही है। यह एशिया कप का 14 वां संस्करण होगा और इस बार एशिया कप में 6 टीमें भाग ले रही है। एशिया कप 2018 का पहला मैच श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच शनिवार को खेला जाएगा। एशिया कप का पहला आयोजन 1984 में शारजाह , यूएई में किया गया। 1984 से लेकर अब तक न जाने कितने रिकॉर्ड बने और ध्वस्त हुए। हम आपको एशिया कप से जुड़े कुछ रोचक बातें बताने जा रहा हूं –
एशिया कप को पहली बार सन 1984 में संयुक्त अरब अमीरात अर्थात यूएई में आयोजित किया गया था। 1984 के एशिया कप में सिर्फ तीन टीमें भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका ने शिरकत की थी। श्रीलंका एकमात्र ऐसी टीम है जिसने एशिया कप के सभी 13 संस्करण में भाग लिया है। भारत , पाकिस्तान और बांग्लादेश ने 12 बार एशिया कप में शिरकत की है। बांग्लादेश ने 1984 , भारत ने 1986 और पाकिस्तान ने 1990 के एशिया कप में भाग नहीं लिया । इसके अतिरिक्त ने 3 बार, हांगकांग कॉन्ग ने 2 बार और अफगानिस्तान ने एक बार एशिया में शामिल हुआ है।
एशिया कप का सर्वाधिक खिताब जीतने वाली टीम
भारत ने एशिया कप में सर्वाधिक 6 बार ( 1984, 1988, 1990-91,1995, 2010, 2016) खिताब पर कब्जा किया है। श्रीलंका ने 5 ( 1986,1997, 2004, 2008, 2014) और पाकिस्तान ने 2 बार (2000, 2012) एशिया कप अपने नाम किया जबकि बांग्लादेश की टीम एक भी बार खिताब नहीं जीत सकी। हालांकि बांग्लादेश की टीम दो बार 2012 और 2016 में उपविजेता रही।
एशिया कप में सर्वाधिक फाइनल खेलने वाली टीम
एशिया कप को अब तक 13 बार आयोजन किया जा चुका है जिसमें 12 बार फाइनल मैच खेला गया। 1984 के एशिया कप में फाइनल मैच नहीं खेला गया। इस एशिया कप में सर्वाधिक मैच जीतने वाली टीम भारत को एशिया कप का खिताब दिया गया। अब तक खेले गए 12 फाइनल मैचों में श्रीलंका की टीम ने सर्वाधिक 10 बार ( 1986, 1988, 1990-91, 1995, 1997, 2000, 2004, 2008, 2010, 2014) फाइनल में जगह बनाई। भारत ने 9 (1988, 1990-91, 1995, 1997, 2004, 2008, 2010, 2014, 2016), पाकिस्तान ने 3( 1986, 2000, 2012), और बांग्लादेश ने 2( 2012, 2016) बार फाइनल मैच खेली।
एशिया कप को सर्वाधिक आयोजन करने वाला देश
एशिया कप को सबसे अधिक 5 बार बांग्लादेश ने आयोजन किया। श्रीलंका, भारत, पाकिस्तान और यूएई में क्रमशः 4 ,1, 1 और 2 बार एशिया कप खेला गया।
एशिया कप का पहला मैच खेलने वाला देश
एशिया कप का पहला मैच 6 अप्रैल 1984 को पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला गया। इस मैच में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 5 विकेट से पराजित किया।
एशिया कप में पहला अर्धशतक शतक लगाने वाला बल्लेबाज
एशिया कप का पहला अर्धशतक श्रीलंका के बल्लेबाज रॉय डायस ने पाकिस्तान के खिलाफ के 1984 में लगाया।
एशिया कप का पहला मैन ऑफ द मैच जीतने वाले खिलाड़ी
एशिया कप का पहला मैन ऑफ द मैच का खिताब श्रीलंका के बल्लेबाज रॉय डायस को दिया गया। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 1984 के एशिया कप में शानदार 57 रनों की पारी खेली थी।
पहला मैन ऑफ द सीरीज जीतने वाले खिलाड़ी
भारत के सुरेंद्र खन्ना को एशिया कप में पहला मैन ऑफ द सीरीज जीतने का रिकॉर्ड है। उन्होंने 1984 के एशिया कप में दो मैचों में 107 की औसत से 107 रन बनाए । सुरेंद्र खन्ना ने पहले मैच में श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 51 रनों की पारी खेली । उन्होंने दूसरे मैच में पाकिस्तान के खिलाफ शानदार 56 रन बनाए।
एशिया कप में पहला शतक लगाने वाले बल्लेबाज
एशिया कप का पहला शतक पाकिस्तान के बल्लेबाज एजाज अहमद ने बांग्लादेश के विरुद्ध 1988 में लगाया । उन्होंने 87 गेंदों में नाबाद 124 रन बनाए ।
एशिया कप में पहली बार 5 विकेट लेने का कारनामा
भारत के अरशद आयूब ने पाकिस्तान के खिलाफ 1988 के एशिया कप में पहली बार 5 विकेट लेने का कारनामा किया। उन्होंने 9 ओवर में 21 रन देकर 5 विकेट लिए।
एशिया कप को पहली बार T20 प्रारूप में आयोजन में
अब तक खेले गए 13 एशिया कप में पहली बार 2016 में इस टूर्नामेंट का आयोजन T20 प्रारूप में किया गया। 2016 एशिया कप का आयोजन बांग्लादेश में किया गया जिसमें भारत ने मेजबान बांग्लादेश को हराकर पहली बार एशिया कप के T20 प्रारूप को अपने नाम किया।
एशिया कप में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज
श्रीलंका के सनथ जयसूर्या ने एशिया कप में सर्वाधिक रन बनाए हैं। उन्होंने 25 मैचों में 53.04 की औसत से 1220 रन बनाएं। जयसूर्या के बाद कुमार संगकारा(24 मैच, 1075 रन) , सचिन तेंदुलकर (23 मैच, 971 रन) और विराट कोहली ( 16 मैच, 766 रन) ने सर्वाधिक रन बनाए।
एशिया कप में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज
एशिया कप में सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड श्रीलंका के महान गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन के नाम है जिन्होंने 24 मैचों में सर्वाधिक 30 विकेट चटकाए। मुरलीधरन के बाद लसिथ मलिंगा (28), अजंता मेंडिस(25) ने लिए।
एशिया कप में सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज
एशिया कप में सबसे अधिक शतक लगाने का रिकॉर्ड श्रीलंका के दिग्गज बल्लेबाज सनथ जयसूर्या के नाम है जिन्होंने 25 मैचों में 6 शतक लगाए। श्रीलंका के कुमार संगकारा ने 4 शतक जबकि भारत के विराट कोहली और पाकिस्तान के शोएब मलिक ने 3 - 3 शतक लगाए हैं।
एशिया कप में सर्वाधिक 5 या उससे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज
एशिया कप में श्रीलंका के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने सर्वाधिक 3 बार 5 या उससे अधिक विकेट लेने का कारनामा किए हैं। श्रीलंका की ही अजंता मेंडिस ने दो बार 5 या उससे अधिक विकेट लिए।
सर्वाधिक मैन ऑफ द मैच जीतने वाले खिलाड़ी
एशिया कप में सर्वाधिक मैन ऑफ द मैच जीतने का रिकॉर्ड संयुक्त रुप से श्रीलंका के पूर्व बल्लेबाज सनथ जयसूर्या और भारत के विराट कोहली के नाम है। इन दोनों को 5 - 5 बार मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। शोएब मलिक, शाहिद अफरीदी और कुमार संगकारा 4 - 4 बार मैन ऑफ द मैच चुने गए।
एशिया कप में सर्वाधिक स्कोर बनाने का रिकॉर्ड
एशिया कप में किसी टीम द्वारा सर्वाधिक बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के नाम है। पाकिस्तान ने 2010 में बांग्लादेश के खिलाफ 385/7 बनाया था। भारत ने 2008 में हांगकांग का खिलाफ 374/4 बनाए जो एशिया कप में दूसरा सर्वोच्च स्कोर है।
एशिया कप में न्यूनतम स्कोर बनाने का रिकॉर्ड
एशिया कप में सबसे कम स्कोर बनाने का रिकॉर्ड बांग्लादेश के नाम है। पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 2000 के एशिया कप में 87 रनों पर ढेर कर दिया था।
एशिया कप में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर
एशिया कप में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर भारत के विराट कोहली ने बनाए। विराट कोहली ने 2012 में पाकिस्तान के खिलाफ शानदार 183 रनों की पारी खेली थी।
एशिया कप में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन
एशिया कप में किसी गेंदबाज द्वारा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का रिकॉर्ड श्रीलंका केे अजंता मेंडिस के नाम है। मेंडिस ने भारत के खिलाफ 2008 के फाइनल में 13 रन देकर 6 विकेट चटकाए।
एशिया कप के एक संस्करण में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड
श्रीलंका के दिग्गज बल्लेबाज सनथ जयसूर्या के नाम एशिया कप के एक संस्करण में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड है। जयसूर्या ने 2008 के एशिया कप में पांच मैचों में 75.6 की औसत से 378 रन बनाएं।
एशिया कप के एक संस्करण में सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड
श्रीलंका के अजंता मेंडिस के नाम एशिया कप के एक संस्करण में सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड है। मेंडिस ने 2008 के एशिया कप में पांच मैचों में 3.45 की इकोनॉमी से 17 विकेट चटकाए।
किसी खिलाड़ी द्वारा सर्वाधिक कैच लेने का रिकॉर्ड
एशिया कप में सर्वाधिक कैच लपकने का रिकॉर्ड श्रीलंका के महिला जयवर्धने के नाम हैं। उन्होंने एशिया कप में कुल 15 कैच पकड़े हैं।
एशिया कप में विकेटकीपर द्वारा सर्वाधिक शिकार
श्रीलंका के कुमार संगकारा के नाम एशिया कप में विकेट के पीछे सर्वाधिक शिकार करने का रिकॉर्ड है। संगकारा ने 24 मैचों में 27 कैच और 9 स्टंपिंग किए हैं ।
एशिया कप के फाइनल में सर्वाधिक मैन ऑफ द मैच जीतने वाले खिलाड़ी
भारत के मोहम्मद अजरुद्दीन और श्रीलंका के मार्वन अट्टापट्टू के नाम दो बार फाइनल में मैन ऑफ द मैच पाने का रिकॉर्ड है। मोहम्मद अजरुद्दीन को 1990 और 1995 के फाइनल में मैन ऑफ द मैच चुने गए जबकि मार्वन अट्टापट्टू को 1997 और 2004 के फाइनल में मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।
एशिया कप में सर्वाधिक मैन ऑफ द सीरीज जीतने वाले खिलाड़ी
भारत के नवजोत सिद्धू और श्रीलंका के अर्जुन राणातुंगा को दो बार मैन ऑफ द सीरीज का खिताब दिया गया । सिद्धू ने 1988 और 1995 जबकि राणातुंगा ने 1986 और 1997 में मैन ऑफ द सीरीज का खिताब जीते।
एशिया कप में पहला हैट्रिक विकेट लेने वाले गेंदबाज
जानिए, एशिया कप से जुडी कुछ रोचक बातें, जिसे शायद आप नहीं जानते होंगे
Reviewed by Aman Gavaskar
on
सितंबर 18, 2018
Rating:
Reviewed by Aman Gavaskar
on
सितंबर 18, 2018
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: