SA vs PAK : इमाम उल हक ने तोड़ा विवियन रिचर्ड्स का रिकॉर्ड, 19 पारियों में बनाया 1000 रन


इमाम उल हक का दूसरा सबसे तेज 1000 रन, इमाम ने जड़ा चौथा वनडे शतक

दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच सेंचुरियन में तीसरा वनडे मैच खेला जा रहा है। पाकिस्तान ने इमाम उल हक करियर के पांचवां शतक के बदौलत  50 ओवर में 317 रन बनाए। इमाम उल हक ने इस मैच में एक बड़ी उपलब्धि हासिल किया। वह वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में दूसरा सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बना। इमाम ने अपनेे 19वीं पारी में 1000 का आंकड़ा पार किया।
वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज 1 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के ही फखर जमान के नाम है। फखर ने 2018 में जिंबाब्वे के खिलाफ 18वीं पारी में 100 का आंकड़ा छुआ था और उन्होंने महान बल्लेबाज विवियन रिचर्ड्स का रिकॉर्ड तोड़ा था। रिचर्ड्स ने 21 पारियों में 1000 रन बनाए थे।
पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पाकिस्तान टीम की शुरुआत खराब रही और चौथे ओवर में फखर जमान हेंड्रिक्स की गेंद पर रवादा को कैच थमा बैठा। उसके बाद इमाम उल हक ने बाबर आजम के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया और दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए 132 रनों की साझेदारी दिया। बाबर आजम 69 रन बनाकर डेल स्टेन का शिकार बने।
बाबर के आउट होने के बाद इमाम उल हक ने मोहम्मद हफीज के साथ मिलकर तीसरे विकेट विकेट के लिए 84 रन जोड़ें। हाफिज 52 रन बनाकर आउट हुए। इसी बीच इमाम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अपने करियर का 5वां शतक जड़ा। इमाद वसीम ने अंतिम ओवरों में 23 गेंदों में 43 रनों की तेजतर्रार पारी खेली जिसके कारण पाकिस्तान 317 रनों का स्कोर खड़ा करने में सफल रही। दक्षिण अफ्रीका के तरफ से डेल स्टेन और और कैगिसो रबाडा ने दो-दो विकेट झटके।
पांच मैचों की वनडे सीरीज में दोनों टीमें एक-एक मैच जीतकर बराबरी पर है। पाकिस्तान ने पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका को 5 विकेट से हराया जबकि दूसरे मैच में उसे 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।


SA vs PAK : इमाम उल हक ने तोड़ा विवियन रिचर्ड्स का रिकॉर्ड, 19 पारियों में बनाया 1000 रन SA vs PAK : इमाम उल हक ने तोड़ा विवियन रिचर्ड्स का रिकॉर्ड, 19 पारियों में बनाया 1000 रन Reviewed by Aman Gavaskar on जनवरी 25, 2019 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.