दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआई ने दरियादिली का परिचय देते हुए पुलवामा आतंकी हमले में शहीद परिवारों की मदद के लिए आर्मी वेलफेयर फंड में 20 करोड़ देने का फैसला किया है। 14 फरवरी को हुए इस आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हुए।
खबर मिली है कि बीसीसीआई के अधिकारी भारतीय सैन्य बलों (थल सेना, वायु सेना और नौसेना) के वरिष्ठ अधिकारियों को 23 मार्च से चेन्नई में शुरू हो रहे आईपीएल के 12वें संस्करण के पहले मैच के दिन आमंत्रित करने की योजना बना रहे हैं। इस दिन चेन्नई सुपरकिंग्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा।
बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'हां, सीओए ने 'आर्मी वेल्फेयर फंड' के लिए 20 करोड़ रूपये देने की मंजूरी दी है। शुरूआती दिन महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली दोनों ही मौजूद होंगे।'
सीओए प्रमुख विनोद राय ने इस बार आईपीएल के भव्य उद्घाटन समारोह में पैसा खर्च करने केे बजाय इसकी राशि को सैन्य बलों की मदद के लिए देने का फैसला किया है। उनके अनुसार, 'आईपीएल का उद्घाटन समारोह का बजट पिछले साल 15 करोड़ रूपये के करीब रहा था। हमने इस बार फैसला किया है कि बीसीसीआई इसे बढ़ाकर 20 करोड़ रूपये कर देगा। इस राशि को आर्मी वेल्फेयर फंड और राष्ट्रीय रक्षा कोष को दिया जाएगा।'
BCCI ने दिखाई दरियादिली, पुलवामा शहीद परिवारों को 20 करोड़ देने का किया फैसला
Reviewed by Aman Gavaskar
on
मार्च 16, 2019
Rating:
Reviewed by Aman Gavaskar
on
मार्च 16, 2019
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: