India vs Australia : सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, ऑस्ट्रेलिया से चौथा वनडे मैच कल

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, चौथा वनडे मैच, मोहाली

विश्व कप 2019 के लिए प्रमुख खिलाड़ियों के लिए टीम इंडिया में स्थान सुनिश्चित हो चुका है और कुछ खिलाड़ी अभी दस्तक दे रहे हैं। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मौजूदा सीरीज में उनके लिए बेहतरीन मौका है। इस सूची में युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत भी  शामिल हैं।  कप्तान विराट कोहली विश्व कप के सभी संभावित खिलाड़ियों को मौका देना चाहते हैं और इसी के चलते टीम प्रबंधन बाकी दो मैचों में उन्हें उतार सकते है। महेंद्र सिंह धोनी को अंतिम दो वनडे मैचों के लिए आराम दिया गया है।अब पंत को इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप के लिए अपनी दावेदारी पेश करने का मौका मिला है। 
इससे पहले पंत विशुद्ध बल्लेबाज के रूप में खेल चुके हैं लेकिन अब धोनी को आराम दिए जाने के बाद उन्हें विकेटकीपिंग का मौका भी मिलेगा। भारत की अंतिम एकादश में भुवनेश्वर कुमार को मोहम्मद शमी की जगह उतारा जाएगा। शमी को तीसरे मैच में पैर में चोट लगी थी। जिस कारण उन्हें एहतियात के तौर पर आराम दिया गया है।
कोहली ने तीसरे वनडे के बाद कहा था, 'अगले दो मैचों में टीम में कुछ बदलाव होंगे। इसका लक्ष्य लड़कों को मैच जिताने वाला प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करना है और वे भी विश्व कप टीम में शामिल होने केलिए सर्वश्रेष्ठ फॉर्म हासिल करना चाहेंगे।'
रोहित-धवन के पास लय में आने का मौका 
भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ ने कहा कि दो मैचों के बीच कम अंतर होना अच्छा ही रहा। उन्होंने कहा, 'कई बार यह अच्छा होता है कि दो मैचों के बीच इतना कम अंतर है। ऐसे में खिलाड़ियों को ज्यादा सोचने का समय नहीं मिलता। मुझे खुशी है कि अगला मैच रविवार को है।' कोहली आमूलचूल बदलाव के पक्षधर नहीं है लेकिन लोकेश राहुल को मौका दिया जा सकता है। देखना यह है कि वह धवन की जगह लेते हैं या रायडू की।
रोहित-धवन के पास लय में आने का मौका
टीम इंडिया की सबसे बड़ी चिंता शीर्षक्रम ने  रोहित शर्मा और शिखर धवन का नहीं चलना है क्योंकि कोहली को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज रन बना नहीं पा रहा है । कोहली ने तीन मैचों में दो शतक समेत 283 रन बनाए हैं। दूसरे नंबर पर केदार जाधव हैं जिनके खाते में 118 रन हैं। रोहित और धवन ने तीन पारियों में क्रमशः 51 और 22 रन ही बना सके है जबकि चौथे नंबर पर अंबाती रायडू ने 33 रन बनाए।धवन और रायडू का फॉर्म चिंता का सबब है हालांकि दोनों का विश्व कप खेलना लगभग तय है।
स्पिनर जांपा की ढूंढनी होगी काट
भारतीय टीम को आस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर एडम जांपा का तोड़ निकालना होगा जिन्होंने दूसरे मुकाबले में कोहली सहित तीन विकेट लिए थे। कमिंस और रिचर्ड्सन ने भी बल्लेबाजी के अनुकुल रांची के विकेट पर दमदार प्रदर्शन कर भारतीय  टीम को मुश्किल में डाल दिया है।
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए सबसे बड़ी राहत की बात है यह कि कप्तान आरोन फिंच ने फॉर्म में लौट आए हैं। उन्होंने पिछले मैच में 93 रन की पारी खेली और शतकवीर उस्मान ख्वाजा के साथ 193 रन की साझेदारी की थी। 
टीमें इस प्रकार हैं : 
भारत : विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, अंबाती रायडू, केदार जाधव, विजय शंकर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, रविंद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, ऋ षभ पंत।

ऑस्ट्रेलिया : आरोन फिंच (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, पीटर हैंड्सकॉम्ब, शान मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, एश्टोन टर्नर, जाय रिचर्डसन, एडम जांपा, एंड्रयू टाय, पैट कमिंस, नाथन कूल्टर नाइल, एलेक्स केरी, नाथन लियोन, जैसन बेहरेनडोर्फ। 
India vs Australia : सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, ऑस्ट्रेलिया से चौथा वनडे मैच कल India vs Australia : सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, ऑस्ट्रेलिया से चौथा वनडे मैच कल Reviewed by Aman Gavaskar on मार्च 09, 2019 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.