इंग्लैंड ने पाकिस्तान को हाल ही में पांच मैचों की वनडे सीरीज में 4-0 से शिकस्त दी और इस सीरीज के आधार पर इंग्लैंड टीम ने विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय टीम में कुछ बदलाव किए हैं....
![]() |
| लायम डायसन चित्र-©Getty |
लंदन: विश्व कप के आगाज में दो सप्ताह से भी कम का समय बचा है और सभी देशों को 23 मई तक अपनी अंतिम 15 सदस्यीय टीम की घोषणा करनी है। इंग्लिश टीम ने अपनी प्रारंभिक 15 सदस्यीय टीम जो चुनी थी, उसमें तीन बदलाव देखने को मिले हैं। इस बार विश्व कप का आयोजन इंग्लैंड एंड वेल्स में हो रहा है। इंग्लैंड ने पाकिस्तान को हाल ही में पांच मैचों की वनडे सीरीज में 4-0 से शिकस्त दी और इस सीरीज के आधार पर इंग्लैंड टीम ने विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय टीम में कुछ बदलाव किए हैं।
लियाम डॉसन को जोए डेनली की जगह टीम में शामिल किया गया है। आपको बता दें कि ऑलराउंडर डॉसन ने अपना आखिरी वनडे मैच अक्टूबर 2018 में खेला था। अप्रैल में विश्व कप के लिए इंग्लैंड की प्रारंभिक 15 सदस्यीय टीम में उनका नाम शामिल नहीं किया गया था। वहीं, डेनली ने पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज में अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचने में असमर्थ रहे, जिसके चलते उनका स्थान छिन गया।
इसके अलावा जोफरा आर्चर को डेविड विली की जगह और जेम्स विंस को एलेक्स हेल्स की जगह 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है।
विश्व कप के लिए इंग्लैंड की प्रारंभिक 15 सदस्यीय टीम कुछ इस प्रकार थीः इयोन मोर्गन (कप्तान), मोइन अली, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), जोस बटलर (विकेटकीपर), टॉम करन, जो डेनली, डेविड विल्ली, क्रिस वोक्स और मार्क वॉनसन हेल्स, लियाम प्लंकेट, आदिल राशिद, जो रूट, जेसन रॉय, स्टोक्स।
विश्व कप के लिए इंग्लैंड की 15 सदस्यीय टीमः इयोन मोर्गन (कप्तान), जॉनी बेयरेस्टो, जो रूट, जेम्स विंस, जोस बटलर, बेन स्टोक्स, मोइन अली, आदिल राशिद, क्रिस वोक्स, लियाम प्लंकेट, टॉम करन, लियाम डॉसन, जोफरा आर्चर, मार्क वुड।
आईसीसी विश्व कप 2019: इंग्लैंड ने वर्ल्ड कप टीम में किए ये तीन बड़े बदलाव, देखें पूरी लिस्ट
Reviewed by Aman Gavaskar
on
मई 21, 2019
Rating:
Reviewed by Aman Gavaskar
on
मई 21, 2019
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: