ICC CWC 2019, Match 33: New Zealand vs Pakistan - न्यूजीलैंड की पहली हार, बाबर आजम ने शतक लगाकर पाक को दिलाई जीत

बर्मिंघम: वर्ल्ड कप के 33वें मैच में बुधवार को पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हरा दिया। 238 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाक की शुरुआत खास नहीं रही और उसके दो विकेट जल्दी गिर गए। हालांकि,बाबर आजम ने वर्ल्ड कप में अपना पहला शतक लगाकर टीम को जीत दिलाई। उन्हें इस प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। बाबर वर्ल्ड कप में शतक लगाने वाले पाक के दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी हैं।हारिस सोहेल ने भी 68 रन का योगदान दिया। न्यूजीलैंड के लिए बोल्ट, फर्ग्यूसन और विलियम्सन ने एक-एक विकेट लिया। कीवी टीम की वर्ल्ड कप के सात मैचों में यह पहली हार रही।
इससे पहले दो विकेट खोकर मुश्किल में दिख रही पाक टीम को बाबर ने मोहम्मद हफीज के साथ साझेदारी कर संभाला। हफीज न्यूजीलैंड के कप्तान विलियम्सन की गेंद पर शॉट लगाने के चक्कर में विकेट गंवा बैठे। ओपनर इमाम उल-हक और फख्र जमां आज टीम के लिए कुछ खास नहीं कर पाए। जहां इमामको फर्ग्यूसन ने अपने पहले ही ओवर में आउट किया। वहीं फख्र जमां भी बोल्ट की गेंद पर मार्टिन गुप्टिल को कैच थमाकर पवेलियन लौट गए।

इंग्लैंड में पाक को 36 साल से नहीं हरा पाया न्यूजीलैंड

दोनों टीमें इंग्लैंड के मैदान पर पांचवीं बार आमने-सामने आईं। यहां पाकिस्तान ने लगातार चौथी बार कीवी टीम को हराया।न्यूजीलैंड की टीम पिछली बार पाक के खिलाफ यहां11 जून 1983 को जीती थी। यह इंग्लैंड में दोनों टीमों के बीच खेला गया पहला मुकाबला था। न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 52 रन से हराया था। इसके बाद 1983 में ही दूसरा मैच पाकिस्तान 11 रन, 1999 में तीसरा मैच 62 रन और 1999 में ही चौथा मैच 9 विकेट से मैच जीता था।

न्यूजीलैंड ने आखिरी 5 ओवर में बनाए 53 रन

मैच में कीवी टीम की शुरुआत खराब रही। उसकी आधे खिलाड़ी100 रन से पहले ही पवेलियन लौट गए। हालांकि,कॉलिन डी ग्रैंडहोम (64) और जेम्स नीशम (97) ने संभल कर खेलते हुए टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाया। आखिरी पांच ओवर में टीम ने 53 रन बनाए।कप्तान केन विलियम्सन ने टीम के स्कोर में41 रन का योगदान दिया। पाक के लिए शाहीन आफरीदी तीन विकेट लेकर सबसे सफल गेंदबाज रहे।
दोनों टीमें
पाकिस्तान :सरफराज अहमद (पाकिस्तान), बाबर आजम, फख्र जमां, हारिस सोहेल, इमाद वसीम, इमाम-उल-हक, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद हफीज, शादाब खान, शाहीन अफरीदी, वहाब रियाज।
न्यूजीलैंड :केन विलियम्सन (कप्तान), रॉस टेलर, ट्रेंट बोल्ट, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, लॉकी फर्ग्युसन, मार्टिन गुप्टिल, मैट हेनरी, टॉम लाथम, कॉलिन मुनरो, जेम्स नीशम, मिशेल सैंटनर।

ICC CWC 2019, Match 33: New Zealand vs Pakistan - न्यूजीलैंड की पहली हार, बाबर आजम ने शतक लगाकर पाक को दिलाई जीत ICC CWC 2019, Match 33: New Zealand vs Pakistan - न्यूजीलैंड की पहली हार, बाबर आजम ने शतक लगाकर पाक को दिलाई जीत Reviewed by Aman Gavaskar on जून 27, 2019 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.