ICC CWC 2019, Match 37: Australia vs New Zealand - ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 86 रनों से हराया

लंदन: वर्ल्ड कप के 37वें मुकाबले में शनिवार को लॉर्ड्स के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 86 रन से हरा दिया। ऑस्ट्रेलिया की इस वर्ल्ड कप में यह 7वीं जीत है। वह 14 अंकों के साथ अंक तालिका में पहले स्थान पर काबिज है। न्यूजीलैंड के खिलाफ टूर्नामेंट के इतिहास में यह उसकी लगातार दूसरी जीत है। पिछले वर्ल्ड कप के फाइनल में भी ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को शिकस्त दी थी। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट पर 243 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 43.4 ओवर में 157 रन पर ऑलआउट हो गई।




न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट ने ऑस्ट्रेलियाई पारी के आखिरी ओवर में हैट्रिक ली। उन्होंने उस्मान ख्वाजा, मिशेल स्टार्क और जेसन बेहरेनडॉर्फ को आउट किया। वे वर्ल्ड कप में हैट्रिक लेने वाले अपने देश के पहले गेंदबाज हैं। इस वर्ल्ड कप में यह दूसरी हैट्रिक है। इससे पहले अफगानिस्तान के खिलाफ मोहम्मद शमी ने ऐसा किया था।

स्मिथ को वनडे में 1679 दिन बाद विकेट मिला

न्यूजीलैंड के लिए कप्तान केन विलियम्सन ने 40 रन बनाए। रॉस टेलर ने 30 रन की पारी खेली। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 55 रन की साझेदारी की। ऑस्ट्रेलिया के लिए मिशेल स्टार्क ने 5 विकेट लिए। स्टीव स्मिथ ने कॉलिन डी ग्रैंडहोम को आउट किया। उन्हें वनडे करियर में 1679 दिन बाद विकेट मिला। स्मिथ ने पिछला विकेट 23 नवंबर 2014 को लिया था।

ख्वाजा-केरी ने 107 रन की साझेदारी की

ऑस्ट्रेलिया के उस्मान ख्वाजा ने 88 रन की पारी खेली। एलेक्स केरी 71 रन बनाकर विलियम्सन की गेंद पर आउट हुए। उन्होंने छठे विकेट के लिए ख्वाजा के साथ 107 रन की साझेदारी की। न्यूजीलैंड के लिए बोल्ट ने 4, लॉकी फर्गुसन और जेम्स नीशम ने 2-2 विकेट लिए। केन विलियम्सन को एक सफलता मिली।

गुप्टिल ने स्मिथ का कैच एक हाथ से डाइव लगाकर लिया

इससे पहले मार्क्स स्टोइनिस 21 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। नीशम की गेंद पर टॉम लाथम ने उनका कैच लिया। ग्लेन मैक्सवेल 1 रन बनाकर आउट हो गए। जेम्स नीशम ने अपनी ही गेंद पर उनका कैच लिया। स्टीव स्मिथ (5) को फर्गुसन ने आउट किया। गुप्टिल ने उनका कैच एक हाथ से डाइव लगाते हुए लिया।

इस वर्ल्ड कप मे ंदूसरी बार वॉर्नर-फिंच ने एक मैच में 50 रन से कम बनाए

इससे पहले पिछले मैच में शतक लगाने वाले कप्तान एरॉन फिंच 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्हें ट्रेंट बोल्ट ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। डेविड वॉर्नर को लॉकी फर्गुसन ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 16 रन बनाए। इस वर्ल्ड कप में यह दूसरा मौका है जब वॉर्नर और फिंच दोनों ही एक मैच में 50+ रन नहीं बना सके। इससे पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ वॉर्नर 3 और फिंच 6 रन बनाकर आउट हुए थे।

ICC CWC 2019, Match 37: Australia vs New Zealand - ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 86 रनों से हराया ICC CWC 2019, Match 37: Australia vs New Zealand - ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 86 रनों से हराया Reviewed by Aman Gavaskar on जून 30, 2019 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.