भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को डोप टेस्ट में फेल होने के कारण बीसीसीआई ने 15 नवंबर तक के लिए बैन लगाया है...
![]() |
| पृथ्वी शॉ |
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज और अपनी कप्तानी में भारतीय अंडर-19 टीम को विश्व चैंपियन बनाने वाले टीम इंडिया के उभरते सितारे पृथ्वी शॉ पर बीसीसीआई ने बैन लगा दिया। डोप टेस्ट में फेल होने की वजह से उनपर यह एक्शन लिया गया। बीसीसीआई ने पृथ्वी शॉ पर 15 नवम्बर तक के लिए बैन लगाया है। शॉ पहले से ही चोट की वजह से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। इसी वजह से उन्हें वेस्टइंडीज दौरे के लिए नहीं चुना गया था।
बीसीसीआई ने बयान में कहा, 'मुंबई क्रिकेट संघ से पंजीकृत पृथ्वी शॉ को डोपिंग के नियमों के उल्लंघन के कारण निलंबित कर दिया गया है। शॉ ने प्रतिबंधित पदार्थ का सेवन किया था, जो आमतौर पर खांसी की दवाईयों में पाया जाता है।' शॉ ने 22 फरवरी, 2019 को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दौरान अपना सैम्पल दिया था, जिसमें प्रतिबंधित पदार्थ के अंश पाए गए थे।
शॉ ने अनजाने में किया प्रतिबंधित पदार्थ का सेवन
16 जुलाई, 2019 को शॉ को बीसीसीआई के डोपिंग रोधी नियमों (एडीआरवी) के उल्लंघन का दोषी पाते हुए निलंबति किया गया। शॉ ने अपने ऊपर लगे आरोपों को माना, लेकिन कहा कि उन्होंने अनजाने में इस पदार्थ का सेवन किया। बीसीसीआई ने शॉ द्वारा दिए गए तर्क को कबूल किया है और उन्हें 15 नवंबर तक के लिए निलंबित किया गया है।
क्रिकेट न्यूज़: पृथ्वी शॉ डोप टेस्ट में फेल, बीसीसीआई ने 4 महीने के लिए किया निलंबित
Reviewed by Aman Gavaskar
on
जुलाई 31, 2019
Rating:
Reviewed by Aman Gavaskar
on
जुलाई 31, 2019
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: