क्रिकेट इतिहास में पहली बार ,जब टॉस के लिए मैदान पर आए तीन 'कप्तान', जानिए क्या है वजह

ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका की महिला क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी-20 और तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज होगा गया है। सीरीज का पहला टी-20 मैच रविवार (29 सितंबर) को  सिडनी के ओवल में खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस के दौरान एक मजेदार वाक्या देखने को मिला।
ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की कप्तान मेग लेनिंग हैं, लेकिन टॉस की 'कप्तान' बनकर मैदान पर एलिसा हिली उतरी
  फोटो: © सोशल मीडिया
दरअसल, टीम शीट पर ऑस्ट्रेलिया की कप्तान का नाम कुछ और लिखा था, लेकिन टॉस के वक्त कोई और ही कैप्टन मैदान पर उतरी। टीम और टॉस के लिए अलग-अलग कप्तान की वजह बेहद मजेदार है।
ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की कप्तान मेग लेनिंग हैं, लेकिन टॉस की 'कप्तान' बनकर मैदान पर एलिसा हिली उतरी। इस तरह अलग-अलग कप्तान आने की वजह मेग लेनिंग ने बताई। एलिसा हिली को टॉस के लिए भेजने के पीछे मेग लेनिंग ने वजह खुद को टॉस के लिए अनलकी होना बताई। एशेज के दौरान लेनिंग इंग्लैंड के खिलाफ सिर्फ दो बार टॉस जीत पाई। इसके अलावा एक बार उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ टॉस जीता था।
मेग लेनिंग का कहना है कि टॉस में मेरा रिकॉर्ड काफी बुरा है। उन्होंने कहा एलिसा ने कुछ बोलते हुए टॉस किया और हम जीत गए। यह क्रिकेट का शायद पहला मामला है, जब दौरान मैदान पर तीन 'कप्तान' रहे। श्रीलंका की कप्तान चमारी अट्टापट्टू के साथ ऑस्ट्रेलिया की कप्तान मेग लेनिंग और ऑस्ट्रेलिया की 'टॉस कप्तान' एलिसा हिली। 
टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 217 रन बनाए। श्रीलंका को पहला टी-20 मैच जीतने के लिए 218 रनों का लक्ष्य मिला। ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच खेला गया पहला टी-20 मैच ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ने 41 रन से जीत लिया है। श्रीलंका की कप्तान चमारी अट्टापट्टू ने 113 रनों की शानदार पारी खेली, लेकिन टीम को हार से नहीं बचा पाईं। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से एलिसा हिली ने 43 और बेथ मूनी ने 113 रन की पारी खेली। कप्तान मेग लेनिंग एक रन बनाकर एलबीडब्ल्यू आउट हो गईं। 
क्रिकेट इतिहास में पहली बार ,जब टॉस के लिए मैदान पर आए तीन 'कप्तान', जानिए क्या है वजह क्रिकेट इतिहास में पहली बार ,जब टॉस के लिए मैदान पर आए तीन 'कप्तान', जानिए क्या है वजह Reviewed by Aman Gavaskar on सितंबर 29, 2019 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.