BPXI vs SA: ओपनिंग में फ्लॉप साबित हुए रोहित, बिना खाता खोले लौटे पवेलियन

रोहित शर्मा साउथ अफ्रीका के खिलाफ अभ्यास  मैच में ओपनिंग करने उतरे लेकिन खाता भी नहीं खोल पाए और  महज दो गेंद खेलने के बाद  वर्नोन फिलैंडर की गेंद पर शून्य पर आउट होकर पवेलियन  लौट गए...
रोहित शर्मा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अभ्यास मैच में महज दो गेंद खेलने के बाद  वर्नोन फिलैंडर की गेंद पर शून्य पर आउट होकर पवेलियन  लौट गए
  फाइल फोटो : रोहित शर्मा
टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज रोहित शर्मा के बतौर टेस्ट ओपनर शुरुआत खराब रही । रोहित शर्मा साउथ अफ्रीका के खिलाफ अभ्यास  मैच में ओपनिंग करने उतरे लेकिन खाता भी नहीं खोल पाए और  महज दो गेंद खेलने के बाद  वर्नोन फिलैंडर की गेंद पर शून्य पर आउट  होकर  पवेलियन लौट गए।
बोर्ड प्रेसिडेंट इलेवन और साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन दिवसीय मैच खेला गया जो बिना किसी नतीजे के ड्रॉ रहा। साउथ अफ्रीका की टीम ने मैच के तीसरे दिन अपनी पहली पारी को 6 विकेट के खोकर 279 रन पर  घोषित कर दिया। एडम मार्कर ने टीम की ओर से  शानदार शतकीय पारी खेली। मार्कर ने 118 गेंदों में 18 चौके और दो छक्के की मदद से 100 रन बनाए।



 इसके जवाब में बोर्ड प्रेसिडेंट इलेवन ने अंतिम दिन 8 विकेट पर 265 रन बनाया। श्रीकर भरत ने टीम की ओर से सर्वाधिक 71 रन की पारी खेली। इसके अलावा  प्रियंक पांचाल ने 60 और सिद्धेश लाड ने नाबाद 52 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका के लिए केशव महाराज ने सर्वाधिक तीन विकेट झटके। बता दें कि रोहित शर्मा इस मैच में प्रेसिडेंट इलेवन की कप्तानी कर रहे थे। 
BPXI vs SA: ओपनिंग में फ्लॉप साबित हुए रोहित, बिना खाता खोले लौटे पवेलियन BPXI vs SA: ओपनिंग में फ्लॉप साबित हुए रोहित, बिना खाता खोले लौटे पवेलियन Reviewed by Aman Gavaskar on सितंबर 28, 2019 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.