टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को रविवार (13 अक्टूबर ) को यहां महाराष्ट्र क्रिकेट संघ मैदान पर खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में एक पारी और 137 रनों से हराकर तीन मैचों की सीरीज को अपने कब्जे में कर लिया है। इस जीत के साथ भारत ने इतिहास रचते हुए एक विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
![]() |
| भारतीय टीम, फोटो- सोशल मीडिया |
भारत की यह घरेलू सरजमीं पर लगातार 11वीं टेस्ट सीरीज जीत है और इस मामले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया के घरेलू सरजमीं पर लगातार 10 टेस्ट सीरीज जीतने के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है।
टीम इंडिया ने कप्तान विराट कोहली(254*) के करियर के सर्वश्रेष्ठ पारी के बदौलत पहली पारी में पांच विकेट पर 601 रन बनाकर घोषित कर दिया था। इसके बाद भारत ने दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी को 275 रन पर ढेर कर दिया और उसे फॉलोऑन के लिए मजबूर किया। टीम इंडिया ने चौथे दिन रविवार को मेहमान टीम को 189 रनों पर ऑलआउट कर मैच को एक पारी और 137 रनों से जीत लिया। दक्षिण अफ्रीका के लिए दूसरी पारी में डीन एल्गर ने सर्वाधिक 48 रन बनाए जबकि तेंदा बावुमा ने 38 तथा वर्नेन फिलेंडर ने 37 रनों की पारी खेली। भारत की ओर से रवींद्र जडेजा और उमेश यादव ने 3-3विकेट चटकाए जबकि रविचंद्रन अश्विन के खाते में दो विकेट गई। इस जीत के साथ भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त हासिल कर ली है।
भारत ने ऑस्ट्रेलिया के रिकॉर्ड को किया ध्वस्त
टीम इंडिया ने दूसरे टेस्ट को जीतकर ऑस्ट्रेलिया के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है। असल में, ऑस्ट्रेलिया के नाम घरेलू मैदान पर लगातार 10 टेस्ट सीरीज जीतने का रिकॉर्ड था जिससे भारतीय टीम ने चकनाचूर कर दिया है। बता दें कि भारतीय टीम साल 2013 से लगातार अपने घर पर टेस्ट सीरीज जीतती आ रही है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को साल 2013 में टेस्ट सीरीज में मात दिया था और इसके बाद सीरीज जीतने का क्रम जारी है। पुणे टेस्ट जीतते ही यह भारत की लगातार 11वीं टेस्ट सीरीज जीत हो गई।
वॉ बंधुओं और रिकी पोंटिंग के नाम था लगातार 10 टेस्ट सीरीज जीतने का रिकॉर्ड
ऑस्ट्रेलिया ने स्टीव वॉ और मार्क वॉ के नेतृत्व में नवंबर 1994 से नवंबर 2000 और रिकी पोंटिंग के नेतृत्व में 2004 से 2008 के बीच लगातार 10 टेस्ट सीरीज जीतने का रिकॉर्ड बनाया था। भारत को अंतिम बार 2012-13 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था। तब इंग्लैंड ने भारत से 2-1से सीरीज जीती थी। भारत की जीत का सिलसिला वेस्टइंडीज के खिलाफ 2013 में शुरू हुआ। यह मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की आखिरी सीरीज थी।
घरेलू सरजमीं पर लगातार टेस्ट सीरीज जीतने वाली टीमें
भारत- 11* - फरवरी 2013 से लेकर अबतक
ऑस्ट्रेलिया- 10 - नवंबर 1994 से लेकर नवंबर 2000 तक
ऑस्ट्रेलिया- 10 - जुलाई 2004 से लेकर नवंबर 2008 तक
वेस्टइंडीज- 8 - मार्च 1976 से लेकर फरवरी 1986 तक
इंग्लैंड- 7 - मई 2009 से लेकर मई 2012 तक
दक्षिण अफ्रीका- 7 - मार्च 1998 से लेकर नवंबर 2001 तक
Ind vs SA 2nd Test: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को पारी और 137 रन से हराकर रिकॉर्ड 11वीं सीरीज जीती
Reviewed by Aman Gavaskar
on
अक्टूबर 13, 2019
Rating:
Reviewed by Aman Gavaskar
on
अक्टूबर 13, 2019
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: