वर्ल्ड चैम्पियनशिपः अन्नू रानी ने रचा इतिहास, भाला फेंक के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं
भारत की शीर्ष महिला ऐथलीट अन्नू रानी ने विश्व ऐथलेटिक्स चैंपियनशिप के भाला फेंक स्पर्धा में सोमवार को नए राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ फाइनल्स के लिए जगह बनाई।
![]() |
| अनु रानी: © सोशल मीडिया |
27 वर्षीय अन्नू को क्वॉलिफिकेशन राउंड के ग्रुप ए में रखा गया था। पहले प्रयास में उन्होंने 57.05 मीटर दूर भाला फेंका जबकि दूसरे प्रयास में अन्नू ने 62.43 मीटर दूर भाला को फेंककर अपनेे पिछले राष्ट्रीय रिकॉर्ड 62.34 मीटर को तोड़ दिया।
इस साल मार्च में पटियाला में हुए फेडरेशन कप में अन्नू ने यह राष्ट्रीय रिकॉर्ड इस बनाया था। इसी के साथ वह भाला फेंक स्पर्धा के विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला ऐथलीट भी बन गई हैं।क्वॉलिफाइंग दौर में तीसरे स्थान पर रहते हुए अन्नू ग्रुप ए में पांच सर्वश्रेष्ठ ऐथलीट के रूप में फाइनल में जगह बनाने में सफल रही।
चीन की एशियाई चैंपियन लियु हुइहुइ (67.27 मीटर) और जर्मनी की क्रिस्टिन हुसोंग (65.29 मीटर) ही 63.50 मीटर के क्वॉलिफिकेशन मानदंड को हासिल कर पाईं जबकि अन्नू सहित अन्य 10 ने इसके बाद सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर फाइनल में प्रवेश किया। उन्होंने तीसरे प्रयास में भाले को 60.50 मीटर दूर फेंका। अपने ग्रुप में वह तीसरे स्थान पर रहीं। चीन की लियू शियिंग (63.48) पहले जबकि स्लोवेनिया की रतेज मार्टिना (62.87) दूसरे स्थान पर रहीं।
इस बीच अन्य भारतीय ऐथलीटों में अर्चना सुशींद्रन (महिलाओं की 200 मीटर) और अंजलि देवी (महिलाओं की 400 मीटर) पहले दौर से आगे बढ़ने में नाकाम रहीं। विश्व एथलेटिक्स संस्था आईएएएफ से आखिरी क्षणों में निमंत्रण पाने वाली अर्चना हीट नंबर-2 में सबसे अंतिम और कुल 43 भागीदारों के बीच 40वें स्थान पर रही। उन्होंने 23.65 सेकंड का समय निकाला जबकि उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 23.18 सेकंड है। 21 साल की अंजलि 400 मीटर दौड़ में 52.33 सेकंड के समय के साथ हीट नंबर 6 में छठे और कुल 46 ऐथलीटों में 36वें स्थान पर रहीं।
वर्ल्ड चैम्पियनशिपः अन्नू रानी ने रचा इतिहास, भाला फेंक के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं
Reviewed by Aman Gavaskar
on
अक्टूबर 01, 2019
Rating:
Reviewed by Aman Gavaskar
on
अक्टूबर 01, 2019
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: