शनिवार को शुरू हुई एथलेटिक्स स्पर्धा में भारत की शुरुआत शानदार रही 23 वर्षीय तेजिंदर पाल सिंह तूर ने रिकॉर्ड तोड़ तोड़ प्रदर्शन करते हुए गोला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया। उन्होंने 20.75 मीटर का नया गेम्स रिकॉर्ड बनाते हुए बादशाहत कायम की।
पंजाब के खोसा पांडों के निवासी तेजिंदर ने इसके साथ ही अपने कैरियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। उन्होंने इन खेलों में भारत को एथलेटिक्स का पहला पदक दिलाया । नौसेना में कार्यरत तेजेंद्र के अलावा अन्य कोई एथलीट 20 मीटर का आकार नहीं छुपाए। चीन के यांग लियू ने 19.52 मीटर की थ्रो के साथ रजत और कजाकिस्तान के इवान इवानोव ने 19.40 मीटर की थ्रो के साथ कांस्य पदक जीता।
असफलता को पीछे छोड़ा - तेजिंदर इस साल गोलपोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में 19.42 मीटर की थ्रो के साथ आठवें स्थान पर रहे थे। इससे वह काफी निराश थे काफी निराश थे। इसके बाद उन्होंने और कड़ी मेहनत शुरु करते हुए असफलता को पीछे छोड़ा ।
कैंसर से जूझ रहे पिता - तेजिंदर के लिए यह पदक काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि इसके लिए उनके परिवार ने काफी त्याग किया है। उनके पिता कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। लेकिन इसके बावजूद परिवार ने हमेशा तेजिंदर की जरूरतों का ख्याल रखा और उनकी ट्रेनिंग में कोई कमी नहीं आने दी।
एशियाड 2018 | Day 7 | तेजेंद्र पाल सिंह तूर ने भारत को दिलाया सातवां स्वर्ण
Reviewed by Aman Gavaskar
on
अगस्त 27, 2018
Rating:
Reviewed by Aman Gavaskar
on
अगस्त 27, 2018
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: