Jakarta Asian Games 2018 : - शार्दुल विहान ने रचा इतिहास , बने सबसे कम उम्र में पदक जीतने वाले खिलाड़ी
सौरभ चौधरी के सबसे कम उम्र में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचने के कुछ दिन बाद गुरुवार को 15 वर्षीय शार्दुल विहान रजत पदक जीतकर एशियाई खेलों में सबसे कम उम्र में पदक जीतने वाले भारतीय बन गए । मेरठ के रहने वाले विहान ने क्वालिफिकेशन में शीर्ष पर रहने के बाद फाइनल में 73 अंक अंक बनाए । दक्षिण कोरिया के 34 वर्षीय ह्यूनवू शिन ने 74 अंकों के साथ स्वर्ण और कतर के 42 वर्षीय हमद अली अल मारी ने 53 अंकों के साथ कांस्य पदक जीता। इस तरह , भारत ने 2014 इंचियोन खेलों के मुकाबले अच्छा प्रदर्शन किया। इंचियोन में भारत ने हालांकि कुल 9 पदक जीते थे , लेकिन तब निशानेबाजों ने सिर्फ एक स्वर्ण और सिर्फ एक स्वर्ण और और एक रजत जीता था। इस बार भारतीय शूटर दो स्वर्ण और रजत अभी तक जीत चुके हैं।
बेहतरीन प्रदर्शन - युवा निशानेबाज शार्दूल ने शुरुआत से ही अपने इरादे जता दिए थे । क्वालिफिकेशन राउंड में 141 का स्कोर कर वह 10 खिलाड़ियों में शीर्ष पर रहे थे । उन्होंने इसके एक साथ ही फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था। इसी स्पर्धा में अन्य भारतीय और पूर्व नंबर 1 निशानेबाज अंकुर मित्तल 134 के स्कोर के साथ 9वें स्थान पर रहकर फाइनल में जगह नहीं बना सके।
Jakarta Asian Games 2018 : - शार्दुल विहान ने रचा इतिहास , बने सबसे कम उम्र में पदक जीतने वाले खिलाड़ी
Reviewed by Aman Gavaskar
on
अगस्त 24, 2018
Rating:
Reviewed by Aman Gavaskar
on
अगस्त 24, 2018
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: