बांग्लादेश ने एशिया कप के पहले के मैच में मुशफिकुर रहीम के शानदार शतक की बदौलत श्रीलंका को 137 रनों से शिकस्त दी । रहीम ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेलते हुए 144 रन बनाए। उसने अपनी पारी में 11 चौके और 4 शानदार छक्के जड़े। बांग्लादेश ने मुशफिकुर रहीम के शानदार शतक और मोहम्मद मिथुन के बेहतरीन अर्धशतक के बदौलत 261 रनों की चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। श्रीलंका की टीम बांग्लादेश के गेंदबाजों का सामना नहीं कर पाए और और पूरी टीम 124 रनों पर ढेर हो गई। दिलरुवन परेरा श्रीलंका की ओर से सर्वाधिक 29 रन बनाए।
बांग्लादेश के कप्तान मशरफे मुर्तजा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बांग्लादेश की शुरुआत बहुत खराब रही और 1 साल बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करने वाले लसिथ मलिंगा ने बांग्लादेश को पहले ही ओवर में दो झटके दिए। मलिंगा ने लिटन दास और शाकिब अल हसन को लगातार 2 गेंदों में आउट किया।
मुस्तफिकुर रहीम और मोहम्मद मिथुन की शतकीय साझेदारी
बांग्लादेश को शुरूआती झटको से मुस्तफिकुर रहीम और मोहम्मद मिथुन ने संभाला है। दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 133 रनों की साझेदारी दी। मिथुन ने 68 गेंदों में 5 चौके और 2 छक्के की मदद से 63 रन बनाए। रहीम और मिथुन के अलावा बांग्लादेश के अन्य कोई बल्लेबाज टिक नहीं सके । बांग्लादेश की टीम 261 रनों पर ऑलआउट हो गई। श्रीलंका की ओर से 1 साल बाद वापसी करने वाले लसिथ मलिंगा ने 10 ओवरों लसिथ मलिंगा ने 10 ओवरों में 23 रन देकर चार विकेट चटकाए।
बांग्लादेश के गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी
बांग्लादेश के गेंदबाजों ने बेहतरीन लाइन और लेंथ के साथ गेंदबाजी की और श्रीलंका की पूरी टीम को 124 रनों पर ढेर कर दिया। श्रीलंका का बांग्लादेश के खिलाफ यह सबसे न्यूनतम स्कोर है। इससे पहले बांग्लादेश के विरुद्ध श्रीलंका का न्यूनतम स्कोर 147 रन था । बांग्लादेश ने 2009 में श्रीलंका को 147 रनों पर ऑलआउट कर दिया था । बांग्लादेश की ओर से मशरफे मुर्तजा , मुस्तफ़िज़ूर रहमान और मेहंदी हसन ने दो - दो विकेट लिए।
मुस्तफिकुर रहीम को उसके बेहतरीन शतकीय पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया
एशिया कप 2018 : बांग्लादेश ने मुशफिकुर रहीम के शतक के दम पर श्रीलंका को 137 रनों से धो डाला
Reviewed by Aman Gavaskar
on
सितंबर 16, 2018
Rating:
Reviewed by Aman Gavaskar
on
सितंबर 16, 2018
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: