श्रीलंका ने भारत को तीसरे और अंतिम ICC महिला चैंपियनशिप में रविवार को रोमांचक मुकाबले में 3 विकेट से हराया। भारत के कप्तान मिताली राज के शानदार शतक को श्रीलंका के कप्तान चमारी अटापट्टू के शतक ने पानी फेर दिया । इस जीत से श्रीलंका को 2 अंक मिले।भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 253 रन बनाए।
कप्तान मिताली राज ने शानदार शतकीय पारी खेली । उन्होंने 143 गेंदों में 14 चौके और 1 छक्के की सहायता से नाबाद 125 रन बनाए। स्मृति मंधाना नेे 62 गेंदों में 51 रन बनाए जिसमें 6 चौके शामिल है। इन दोनों बल्लेबाजों ने जेमीमा रॉड्रिग्स के पहले ही ओवर में 0 रन पर आउट होने के बाद दूसरे विकेट के लिए 102 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी दी। मिताली और मंधाना के पारी की बदौलत भारत ने 253 रनों का का स्कोर खड़ा किया।
भारत के 254 रनों का लक्ष्य को श्रीलंका ने 7 विकेट खोकर अंतिम ओवर में हासिल कर लिया। श्रीलंका की ओर से कप्तान चमारी अटापट्टू ने 133 गेंदो में 115 रन बनाए । उन्होंने अपनी पारी में 13 चौके और 4 छक्के लगाए । हसीनी परेरा ने 70 गेंदो में 4 चौके और 2 छक्के की मदद से 42 रन बनाए। अटापट्टू और परेरा ने पहले विकेट के लिए 101 रनों की साझेदारी दी । इन दोनों बल्लेबाजों ने श्रीलंका को मजबूत शुरुआत दी जिसे कारण श्रीलंका ने 254 रनों के लक्ष्य को हासिल करने में सफलता पाई।
आईसीसी महिला चैंपियनशिप : मिताली राज के शतक पर भारी पड़ा श्रीलंका के कप्तान चमारी अटापट्टू का शतक
Reviewed by Aman Gavaskar
on
सितंबर 16, 2018
Rating:
Reviewed by Aman Gavaskar
on
सितंबर 16, 2018
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: