एशिया कप 2018 : पाकिस्तान ने हांगकांग को 8 विकेट से शिकस्त दी, इमाम उल हक ने लगाया अर्धशतक

जैसा कि सभी को उम्मीद थी पाकिस्तान ने एशिया कप के  दूसरे मैच में हांगकांग को आसानी से विकेट से शिकस्त दी। हांगकांग और पाकिस्तान के बीच एशिया कप का दूसरा मैच रविवार को खेला गया ।पाकिस्तान ने पहले हांगकांग को मात्र 116 रनों पर ऑलआउट करने के बाद आसानी से लक्ष्य को 23.4 ओवर में हासिल कर लिया। पाकिस्तान की ओर से इमाम उल हक ने नाबाद ने अर्धशतकीय पारी खेली।
हांगकांग के कप्तान अंशुमन रथ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया जिसे पाकिस्तान के गेंदबाजों ने गलत साबित कर दिया । पाकिस्तान के मजबूत गेंदबाज़ी आक्रमण के सामने अनुभवहीन हांगकांग के  टीम बेबस नजर आयी और पाकिस्तान ने हांगकांग की आधी टीम को 44 रन पर पवेलियन भेज दिया।। एजाज खान और किंचित शाह ने विकेट गिरने के सिलसिला को कुछ देर तक रोका और दोनों बल्लेबाजों ने छठे विकेट के लिए 53 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी दी। हांगकांग के इस जोड़ी को उस्मान खान ने तोड़ा। उस्मान खान ने एक ही ओवर में विकेट लेकर हांगकांग की कमर ही तोड़ दी।  पाकिस्तान ने हांगकांग की पूरी टीम को 116 रनों पर समेट दिया।
पाकिस्तान के बल्लेबाजों नेे 117 रनों के लक्ष्य को आसानी से 23.4 ओवर में हासिल कर लिया। इमाम उल हक ने 69 गेंदो में नाबाद 50 रन बनाएं जबकि बाबर आजम ने 33  रनों की पारी खेली।उस्मान खान को उसके शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया
एशिया कप 2018 : पाकिस्तान ने हांगकांग को 8 विकेट से शिकस्त दी, इमाम उल हक ने लगाया अर्धशतक एशिया कप 2018 : पाकिस्तान ने हांगकांग को 8 विकेट से शिकस्त दी, इमाम उल हक ने लगाया अर्धशतक Reviewed by Aman Gavaskar on सितंबर 17, 2018 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.