भारत की दिग्गज महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु चीन ओपन में शुक्रवार को प्री क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हो गई। सिंधु को चीन की चेन यूफेई ने तीन गेमों तक चले कड़े मुकाबले में 21- 11, 11 - 21, 21 - 15 से हराया। इसके साथ ही चीन ओपन में भारत का अभियान समाप्त हो गया। चीन की यूफेई ने सिंधु को दूसरी बार चीन ओपन का खिताब जीतने के सपने को तोड़ दिया। सिंधु ने 2016 में चीन ओपन का खिताब जीत कर इतिहास रचा था।
यूफेई ने पहला गेम 21 - 11 से अपने नाम किया जबकि दूसरे गेम में सिंधु ने जबरदस्त वापसी करते हुए 21- 11 से जीतकर मैच में एक-एक की बराबरी पर ला दिया। तीसरे और अंतिम गेम में चीन की यूफेई ने सिंधु को आसानी से 21 - 15 से हराकर मैच को 2 -1 से अपने नाम कर लिया। इससे पहले भारत के पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत भी प्री क्वार्टर में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए। श्रीकांत को विश्व के नंबर दो खिलाड़ी जापान के केंटो मोमोटा ने आसानी से सीधे गेमों में 21- 9, 21 - 11से हराया।
चीन ओपन 2018 : पीवी सिंधु क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर
Reviewed by Aman Gavaskar
on
सितंबर 22, 2018
Rating:
Reviewed by Aman Gavaskar
on
सितंबर 22, 2018
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: