SA vs ZIM highlight 1st ODI, दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाबे को 5 विकेट से हराकर सीरीज में 1 - 0 की बढ़त बनाई
जिंबाब्वे और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच डायमंड ओवल ,किंबरले ग्राउंड में सोमवार को खेला गया। दक्षिण अफ़्रीका ने हेनरिच क्लासेन के विपरीत समय में खेले गए 44 रनों की बेहतरीन पारी की बदौलत जिंबाब्वे को 5 विकेट से हराया। इस जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका ने सीरीज में 1- 0 की बढ़त बना ली। दक्षिण अफ्रीका एक समय 58 रन पर 4 विकेट खोकर मुश्किल स्थिति थी। ऐसे समय में मध्यक्रम के बल्लेबाज हेनरिच क्लासेन ने कप्तान जेपी डूमिनी के साथ मिलकर टीम को संभाला और दोनों बल्लेबाजों ने पांचवें विकेट के लिए 38 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी दी। जेपी डूमिनी ने विलम मल्डर के साथ मिलकर टीम को 5 विकेट से जीत दिलवाई।
![]() |
| जेपी डूमिनी चौका लगाते हुए |
जिंबाब्वे का तीसरा और चौथा विकेट हैमिल्टन मसाकाद्जा और सीन विलियम्स के रूप में गिरा जिसे एंडिल फेहेलुकवेओ ने अपना शिकार बनाया। फेहेलुकवेओ ने सबसे पहले सीन विलियम्स (4) को पगबाधा आउट किया ।उसके बाद उसने हैमिल्टन मसाकाद्जा को 25 के निजी स्कोर पर स्लिप में हेंड्रिक्स के हाथों कैच करवाया।कैगिसो रबाडा पहले स्पेल में विकेट लेने में नाकाम रहे लेकिन दूसरी स्पेल में उन्होंने शानदार गेंदबाजी किया। रबाडा ने अपना पहला शिकार ब्रेंडन टेलर को बनाया। टेलर रबाडा के आउट स्विंग गेंद को को समझ नहीं पाए और पहले स्लिप में खड़े हेंड्रिक्स को कैच थमा बैठे। पीटर मूर को 13 के स्कोर पर आउट कर रबाडा ने जिंबाबे को छठा झटका दिया। जिंबाब्वे ने 62 रन पर अपने छह बल्लेबाजों को खो दिया।
वेलिंगटन मसाकाद्जा और एल्टन चिगुंबूरा ने विकेट गिरने के सिलसिला को कुछ देर तक रोका । दोनों बल्लेबाजों ने मैच में अपनी टीम की ओर से सबसे अधिक 26 रनों की साझेदारी दिया। इमरान ताहिर ने वेलिंगटन को आउट कर दक्षिण अफ्रीका को सातवीं सफलता दिलाई । उन्होंने जल्द ही ब्रेंडन मावुटा को 5 के निजी स्कोर पर आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। जिंबाब्वे की पूरी टीम 34.1 ओवर में 117 रन बनाकर ऑल आउट हो गई । दक्षिण अफ्रीका के लिए लूंगी नगिदी ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए जबकि कैगिसो रबाडा , एंडिल फेहेलुकवेओ और इमरान ताहिर को दो-दो विकेट मिले। जिंबाब्वे की ओर से एल्टन चिगुंबूरा ने सबसे ज्यादा 27 रनों की पारी खेली।
118 रनों के छोटे से लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत भी ख़राब रही। दक्षिण अफ्रीका के स्कोर बोर्ड में 13 रन बना था कि डीन एल्गर के रूप में अपना पहला विकेट खो दिया। एल्गर जिंबाब्वे के तेज गेंदबाज तेंदाई चतरा की गेंद पर थर्ड मैन में मूर को कैच थमा बैठे। दक्षिण अफ्रीका का दूसरा विकेट रेजा हेंड्रिक्स के रूप में गिरा जिसे वेलिंगटन मसाकाद्जा ने 5 के निजी स्कोर पर क्लीन बोल्ड किया। एडन मार्क्रम भी ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नहीं सके और 27 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। क्रिश्चियन जॉनकर जो दक्षिण अफ्रीका की ओर से अपना पहला मैच खेल रहे थे कुछ कमाल नहीं कर सके और 6 रन बनाकर ब्रेंडन मावुटा की गेंद पर शॉर्ट फाइन लेग में क्रेग इर्विन के द्वारा लपके गए। दक्षिण अफ्रीका 58 पर 4 विकेट खोकर मुश्किल स्थिति में देख रही थी । ऐसे समय में विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिच क्लासेन ने कप्तान जेपी डूमिनी के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया और दक्षिण अफ्रीका को जीत की ओर ले गए। क्लासेन दुर्भाग्यशाली रहे और मात्र 6 रनों से अर्धशतक लगाने से चूक गए। उन्होंने 44 गेंदों में 5 चौके और दो छक्के की मदद से 44 रनों की मैच विजेता पारी खेली।
कप्तान जेपी डुमिनी ने युवा खिलाड़ी विलम मल्डर के साथ मिलकर टीम को 5 विकेट से जीत दिला दी। इस मैच में डुमिनी ने एक और उपलब्धि हासिल की। उन्होंने वनडे में 5000 रनों का आंकड़ा पार किया। वे ऐसा करनेवाले दक्षिण अफ्रीका के नौवें बल्लेबाज बन गए। दक्षिण अफ्रीका की ओर से वनडे में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड पूर्व दिग्गज बल्लेबाज जैक कैलिस के नाम है। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका की ओर से 323 मैचों में 11550 रन बनाए हैं।
दक्षिण अफ्रीका की ओर से वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 10 बल्लेबाजों की सूची :
खिलाड़ी मैच पारी रन औसत 100/50
जैक कैलिस 323 309 11550 45.11 17/86
एबी डिविलियर्स 223 213. 9427 54.17 25/52
हर्शल गिब्स 248 240 8094 36.13 21/37
हाशिम अमला 169 166 7696 49.65 26/36
ग्रीम स्मिथ 196 193 6989 38.19 10/47
गैरी कर्स्टन 185 185 6798 40.95 13/ 45
जोंटी रोड्स 245 220 5935 35.11 2/33
हैंसी क्रोनिए 188 175 5565 38.64 2/39
जेपी डूमिनी 190 172 5010 37.66 4/25
मार्क बाउचर 290 216 4523 28.44 1/25
मैच में 3 विकेट लेने वाले दक्षिण अफ्रीका केे लूंगी नागिदी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
लूंगी नगिदी, “ मैं लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के कारण बहुत खुश हूं। हमने जितना सोचा था, पिच उससे बढ़िया था। श्रीलंका दौरे के बाद से मुझमें काफी आत्मविश्वास बढ़ा है। हमने आक्रमण करने की नीति अपनाई। गेंद शुरुआत में हवा के कारण स्विंग हो रही थी। हमने अच्छी लाइन और लेंथ के साथ गेंदबाजी की और बाकी काम पिच ने कर दिया।"
के जी ने ने मुझे शुरुआत में बताया कि हवा चल रही है हमें जितना हो सके गेंद को हवा में स्विंग कराने की कोशिश करनी चाहिए। “मैंने ऐसा ही किया जिसका फायदा मुझे मिला। पहली गेंद के बाद से मैंने सोचा कि यह मेरा मजबूत हथियार है और मुझे इसका इस्तेमाल करना चाहिए। मैं बहुत खुश हूं और ऐसा ही प्रदर्शन आगे करने की कोशिश करूंगा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट एक बहुत ही प्यारी चुनौती है।”
मैच समाप्ति के बाद दोनों टीमों के कप्तानों ने क्या कहा जानते हैं -
जेपी डूमिनी (कप्तान दक्षिण अफ्रीका) : पिच निश्चित रूप से उम्मीद से कहीं ज्यादा अच्छी थी । तेज गेंदबाजों के साथ - साथ स्पिन गेंदबाजों के लिए भी मददगार थी। यह बहुत मुश्किल भरा चेस था। मैं जीत का सारा श्रेय अपने गेंदबाजों को देना चाहूंगा जिन्होंने इतनी अच्छी गेंदबाजी की। यह विकेट सामान्य किंबरले विकेट से काफी अलग था। मुझे जीत की खुशी है लेकिन इस बात का अफसोस है कि हमने अपनी योजनाओं को अच्छी तरह से निभा नहीं पाए। 117 रनों का का लक्ष्य भी इस विकेट पर काफी चुनौतीपूर्ण था। हम अपना दूसरा मैच 3 अक्टूबर को ब्लोएमफ़ोंटिन मैं खेलने जा रहे हैं। दूसरे मैच में इन गलती को दोबारा दोहराना नहीं चाहेंगे।
हैमिल्टन मसाकाद्जा (कपतान जिंबाबे): हम पिच से थोड़ा आश्चर्यचकित थे। हमने सुबह में पिच के बारे में जितना सोचा था उससे कहीं ज्यादा पिच से मदद मिली। अगर हम 50-60 रन ज्यादा बनाते तो चुनौती दे सकते थे । दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों ने पिच का अच्छी तरह से फायदा उठाया। हमें और अधिक रन बनाना चाहिए था।
SA vs ZIM highlight 1st ODI, दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाबे को 5 विकेट से हराकर सीरीज में 1 - 0 की बढ़त बनाई
Reviewed by Aman Gavaskar
on
अक्टूबर 03, 2018
Rating:
Reviewed by Aman Gavaskar
on
अक्टूबर 03, 2018
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: