इंग्लैंड ने चौथे टेस्ट मैच में भारत को 60 रनों से हराकर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 3 - 1 से बढ़त बना ली। भारत को मैच जीतने के लिए 245 रनों का लक्ष्य मिला लेकिन भारत की पूरी टीम 184 रनों पर ऑलआउट हो गई। भारत की ओर से कप्तान विराट कोहली और अजिंक्य रहाने ने अर्धशतकीय पारी खेली जबकि बाकी के सभी बल्लेबाज रन बनाने में विफल रहे। मोईन अली ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट हासिल किए। जेम्स एंडरसन और बेन स्टोक्स को दो-दो विकेट मिले जबकि स्टुअर्ट ब्रॉड और सैम करन ने एक-एक विकेट चटकाए।
चौथे दिन इंग्लैंड की दूसरी पारी 271 रनों पर सिमट गई। भारत की ओर से मोहम्मद शमी ने दूसरी पारी में सर्वाधिक 4 विकेट झटके। इशांत शर्मा ने 2 विकेट लिए जबकि जसप्रीत बुमराह और आर अश्विन को एक-एक विकेट मिले। जोस बटलर ने सर्वाधिक 69 रन बनाए । जो रूट ने 48 और युवा ऑलराउंडर सैम करन ने 46 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली।
भारत की खराब शुरुआत
भारत को जीतने के लिए 245 रनों का लक्ष्य मिला लेकिन भारत की शुरुआत बहुत खराब रही । भारत ने अपने 3 विकेट मात्र 22 रनों पर खो दिए। इंग्लैंड को पहली सफलता स्टुअर्ट ब्रॉड ने दिलाई । उसने लोकेश राहुल को 0 के निजी स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर दिया। जेम्स एंडरसन ने चेतेश्वर पुजारा और शिखर धवन को अपना शिकार बनाया।
विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे ने टीम को संभाला
भारत को शुरुआती झटकों से कप्तान विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे ने संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने चौथे विकेट के लिए 101 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपना 18वां टेस्ट अर्धशतक लगाया।
मोईन अली की फिरकी में फंसे भारतीय बल्लेबाज
विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे की जोड़ी को मोईन अली ने तोड़ा। उसने कोहली को 58 के निजी स्कोर पर कुक के हाथों कैच करवाया। कोहली के आउट होते ही भारत की पूरी टीम बिखर गई । बेन स्टोक्स ने सबसे पहले हार्दिक पांड्या को 0 पर आउट कर इंग्लैंड को पांचवीं सफलता दिलाई। उसके कुछ देर बाद ही मोईन अली ऋषभ पंत को आउट कर भारत का छठा विकेट झटका । अजिंक्य रहाणे को आउट कर मोईन अली ने भारत की जीत की सारी उम्मीदें खत्म कर दी । रहाणे ने 159 गेंदों में 51 रन बनाए। सैम करन ने अश्विन को आउट कर इंग्लैंड को 60 रनों से विजय दिलाई।
मोईन अली को उसके ऑल राउंडर प्रदर्शन प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। उसने दोनों पारियों में मिलाकर कुल 9 विकेट लिए और पहली पारी में 40 रन भी बनाए
IND Vs ENG 4th Test | मोईन अली के फिरकी में फंसकर , भारत ने गंवाई सीरीज
Reviewed by Aman Gavaskar
on
सितंबर 02, 2018
Rating:
Reviewed by Aman Gavaskar
on
सितंबर 02, 2018
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: