सेरेना विलियम्स के पास शनिवार को इतिहास बनाने का मौका था। अगर वह यूएस ओपन के फाइनल में जापान की नाओमी ओसाका को हरा देतीं तो महिला एकल के 24 ग्रैंड स्लेम खिताब जीतने के ऑस्ट्रेलिया की मार्गेट कोर्ट के रेकॉर्ड की बराबरी कर लेतीं। मगर ये हो न सका। जापान की 20 वर्षीय ओसाका ने विलियमस को फाइनल में 6-2, 6-4 से हराकर अपने करियर का पहला ग्रैंड स्लेम खिताब जीता।
ओसाका ग्रैंडस्लैम जीतने वाली जापान की पहली पुरुष/महिला टेनिस खिलाड़ी बनी। वह किसी ग्रैंडस्लैम के फाइनल में पहुंचने वाली जापान की पहली महिला टेनिस खिलाड़ी तो बनी ही थीं, अब उन्होंने सेरेना को मात देकर इतिहास रच दिया।
नाओमी ओसाका ने रिकॉर्डो की झड़ी लगा दी :
(1.) नाओमी ओसाका की जीत का मतलब है कि 80 साल में पहली बार एक के एक बाद दो सीजन में चार अलग-अलग प्रमुख टूर्नामेंट जीतने वाले चैंपियंस मिले। 2017- सेरेना विलियम्स, येलेना ओस्टापेंको, गार्बाइन मुगुरुजा, स्लोएन स्टीफंस; 2018- कैरोलिन वोज्नियाकी, सिमोन हालेप, एंजेलिक कर्बर और नाओमी ओसाका।
(2.) नाओमी ओसाका 9 साल में यूएस ओपन के फाइनल में पहुंचने वाली सबसे युवा महिला टेनिस खिलाड़ी बनी। इससे पहले कैरोलिन वोज्नियाकी ने 2009 यूएस ओपन फाइनल में जगह बनाई थी। तब उनकी उम्र 19 साल 64 दिन थी। वैसे, सबसे कम उम्र में यूएस ओपन खेलने का रिकॉर्ड मारिया शारापोवा के नाम है। उन्होंने 2006 में सिर्फ 19 साल की उम्र में फाइनल खेलकर खिताब जीता।
(3.) नाओमी ओसाका ने टूर्नामेंट में सिर्फ 28 गेम्स गिराते हुए फाइनल में जगह बने थी। इससे पहले यह रिकॉर्ड सेरेना विलियम्स ने 2014 में बनाया था। तब उन्होंने 26 गंवाएं थे।
(4.) नाओमी ओसाका और सेरेना के बीच उम्र का फर्क यूएस ओपन इतिहास में दूसरा सबसे बड़ा है। 1991 के यूएस ओपन फाइनल में मोनिका सेलेस ने मार्टिना नवरातिलोवा को मात दी थी। मोनिका से नवरातिलोवा 17 साल 45 दिन बड़ी हैं। सेरेना विलियम्स जापानी टेनिस सनसनी ओसाका से 16 साल 20 दिन बड़ी हैं।
(5.) नाओमी ओसाका ने सेरेना विलियम्स के खिलाफ अपने दोनों मुकाबले जीते। इससे पहले दोनों के बीच मियामी डब्ल्यूटीए प्रीमियर में भिड़ंत हुई थी। तब जापानी खिलाड़ी ने 6-3, 6-2 से मैच अपने नाम किया था
यूएस ओपन 2018 - नाओमी ओसाका ने रचा इतिहास, सेरेना विलियम्स को दी फाइनल में मात
Reviewed by Aman Gavaskar
on
सितंबर 09, 2018
Rating:
Reviewed by Aman Gavaskar
on
सितंबर 09, 2018
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: