डुआने ओलिवियर और कैगिसो रबाडा के घातक गेंदबाजी के बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच में पाकिस्तान को 107 रनों से हराकर सीरीज को 3 - 0 से क्लीन स्वीप कर लिया। दक्षिण अफ्रीका ने पहला टेस्ट छह विकेट से और दूसरा टेस्ट मैच नौ विकेट से जीता था।
दक्षिण अफ्रीका ने तीसरे टेस्ट की पहली पारी में 262 रन बनाया था और उसने पाकिस्तान को उसकी पहली पारी में 185 रनों पर समेटकर 77 रन की बढ़त हासिल कर ली थी। मेजबान टीम ने अपनी दूसरी पारी में क्विंटन डिकॉक के विपरीत परिस्थिति में लगाए गए शानदार शतक के बदौलत 303 रनों का स्कोर खड़ा करने में सफल रही और इस तरह पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 381 रनों का लक्ष्य रखा।
पाकिस्तान की टीम इसके जवाब में दूसरी पारी में 273 रनों पर सिमट गई। मेहमान टीम एक समय तीन विकेट पर 153 रन बनाकर मजबूत स्थिति में थी लेकिन फिर उसके बाद उसने 120 रन के अंदर अपने आखिरी के सात विकेट गंवा दिए।पाकिस्तान की ओर से असद शफीक ने सर्वाधिक 65 रनों की पारी खेली । दक्षिण अफ्रीका की ओर से कगिसो रबादा ने तीन, डुआने ओलिवियर ने तीन, डेल स्टेन ने दो और वर्नोन फिलेंडर ने एक विकेट हासिल किए। मैच में शतक जड़ने वाले दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डी कॉक को मैन ऑफ द मैच का खिताब मिला।
दक्षिण अफ्रीका टेस्ट रैंकिंग में पहुंचा दूसरे पायदान पर
तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप करने के बाद दक्षिण अफ्रीका आईसीसी की ताजा टेस्ट टीम रैंकिंग में न्यूजीलैंड और इंग्लैंड को पछाड़कर दूसरे नंबर पर पहुंच गया है। इस जीत से दक्षिण अफ्रीका को चार अंक मिले और अब उसके 110 अंक हो गए हैं। भारत के 116 अंक हैं और वो इस लिस्ट में नंबर एक पायदान पर बना हुआ है। हालांकि द.अफ्रीका इस बड़ी जीत के बाद अंकों में भारत के काफी करीब भी आ गया है।वहीं, सीरीज गंवाने के बाद पाकिस्तान एक स्थान लुढ़ककर सातवें नंबर पर खिसक गया है। पाकिस्तान ने 92 अंकों के साथ सीरीज की शुरुआत की थी लेकिन अब उसके 88 अंक ही रह गए हैं और वह श्रीलंका से तीन अंक नीचे हो गया है।
पाकिस्तान को 3-0 से क्लीन स्वीप कर, दक्षिण अफ्रीका न्यूजीलैंड को पछाड़कर पहुंचा दूसरे पायदान पर
Reviewed by Aman Gavaskar
on
जनवरी 14, 2019
Rating:
Reviewed by Aman Gavaskar
on
जनवरी 14, 2019
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: