इंग्लैंड के दो युवा क्रिकेट खिलाड़ी जो क्लार्क और टॉम कोहलर-कैडमोर बलात्कार के केस में फंस गए हैं जिसके कारण एसीबी ने इन दोनों खिलाड़ियों को भारत दौरे से बाहर कर दिया है।
आपको बता दें कि इंग्लैंड लॉयन्स की युवा टीम इन दिनों भारत दौरे पर है, जहां उसे भारत ए के खिलाफ सीरीज खेलना है। इस बीच मेहमान टीम के दो खिलाड़ी सेक्स स्कैंडल में फंस गए हैं। जो क्लार्क और टॉम कोहलर-कैडमोर इंग्लैंड लॉयन्स टीम का हिस्सा है। इन दोनों खिलाड़ियों का नाम उनके वॉरसेस्टरशायर टीम के पूर्व साथी एलेक्स हेपबर्न के साथ एक रेप के मुकदमे में सामने आया है।
व्हॉट्सएप 'सेक्सुअल कॉनक्वेस्ट गेम' के संबंध में पांच दिन से चल रहे मुकदमे में शुक्रवार को वॉरेस्टर क्राउन कोर्ट बहुमत से फैसला नहीं ले पाई, जिस कारण हेपबर्न पर दोबारा मुकदमा चलाया जा सकता है।इसके बाद इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने जो क्लार्क और टॉम कोहलर-कैडमोर पर यह कार्रवाई की है। एलेक्स हेपबर्न पर आरोप है कि उन्होंने अप्रैल 2017 में जो क्लार्क के बेडरूम में ले जाकर एक गुमनाम लड़की का रेप किया था। रिपोर्ट के मुताबिक जो क्लार्क ने उसी लड़की के साथ सहमति से शारिरीक संबंध बनाए थे। इस घटना के सामने आने के बाद जो क्लार्क को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन बाद में उन्हें बिना किसी आरोप के बरी कर दिया गया। हालांकि, इस मामले में टॉम कोहलर-कैडमोर को गिरफ्तार नहीं किया गया था। लेकिन वॉट्सएप चैट की जांच के दौरान उनका नाम सामने आया। वॉट्सएप चैट में पता चला कि एलेक्स हेपबर्न ने उन्हें 'सेक्सुअल कॉनक्वेस्ट गेम' के नियम भेजे थे। ऐसा माना जा रहा रहा है कि वॉरसेस्टरशायर काउंटी टीम के कई अन्य खिलाड़ी भी इसमें शामिल थे। केस को लेकर जज जिम टिंडल ने कहा, 'यह प्रभावी रूप से एक कॉम्पटिशन था- मुझे इस शब्द का प्रयोग करने के लिए खेद है, लेकिन यह अधिक से अधिक सेक्सुअल कॉनक्वेस्ट हासिल करने के लिए उठाया गया कदम प्रतीत होता है। यह 'नई लड़कियों को इकट्ठा करने' के बारे में है।'
इंग्लैंड के दो युवा क्रिकेट खिलाड़ी बलात्कार के केस में फंसे, ECB ने भारत दौरे से किया बाहर
Reviewed by Aman Gavaskar
on
जनवरी 14, 2019
Rating:
Reviewed by Aman Gavaskar
on
जनवरी 14, 2019
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: