मोहम्मद सिराज अपने डेब्यू मैच में हुए बदनाम, बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड

भारत ने ऑस्ट्रेलिया का दूसरा वनडे  में 6 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज को 1-1 से बराबर कर  लिया है। ऑस्ट्रेलिया के 298 रनों के जवाब में भारत ने कप्तान विराट कोहली के शानदार शतक और महेंद्र सिंह धोनी के नाबाद 55 रनों की बदौलत 6 विकेट से करारी शिकस्त दी।शॉन मार्श (131) के धमाकेदार शतक की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने एडिलेड में 298 रनों का मुश्किल लक्ष्य दिया लेकिन भारत ने 49.2 ओवर में ही लक्ष्य को हासिल कर लिया । भारत के मोहम्मद  सिराज ने इस मैच से एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया है।
मोहम्मद सिराज भारतीय तेज गेंदबाज
 मोहम्मद सिराज गेंदबाजी करते हुए
हालांकि डेब्यू मैच में ही सिराज के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।सिराज वन डे इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने डेब्यू मैच में सर्वाधिक रन देने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। सिराज ने  दूसरे वनडे में 10 ओवरों में  76 रन रन दिए और एक भी विकेट ले नहीं पाए। कर्षण घावरी के नाम डेब्यू मैच में सबसे ज्यादा रन खर्च करने का रिकॉर्ड है। उन्होंने  1975 में 11 ओवर में 83 रन दिए थे। हालांकि सिराज ने अभी ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेले हैं, ऐसे में इस गेंदबाज को अपनी कमजोरियों को दूर करने का काफी मौका है।
आपको बता दें कि टी-20 क्रिकेट में भी उनका डेब्यू मैच काफी खराब रहा था। डेब्यू टी-20 में भी उन्होंने बहुत ज्यादा रन लुटाए थे।
इस मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने 26 रन पर  ही 2 विकेट खो दिए थेे। उसके बाद शॉन मार्श ने  उस्मान ख्वाजा के साथ मिलकर टीम को संभालते हुए स्कोरबोर्ड को आगे बढ़ाया इन दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 56 रनों की साझेदारी किया। ख्वाजा के आउट होने के बाद शॉन मार्श ने पीटर हैंडस्कॉन्ब के साथ 52, मार्कस स्टोइनिस के साथ 55 और फिर मैक्सवेल के साथ 94 रनों की बेहतरीन साझेदारियां दिया।शॉन मार्श ने लाजवाब बल्लेबाजी करते हुए अपना सातवां अंतरराष्ट्रीय वनडे शतक लगाया ।  आश्चर्य की बात है कि मार्श ने  चार शतक पिछले 8 पारियों में बनाए हैं। ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में 9 विकेट  खोकर 298 रन बनाए। भारत की ओर से  भुवनेश्वर कुमार ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए लिए जबकि तीन विकेट मोहम्मद शमी के खाते में गई।
इसके जवाब में कप्तान विराट कोहली के 39वें शतक और धोनी के शानदार अर्धशतक के बदौलत भारत ने 49.2 ओवर में 6 विकेट खोकर मैच को अपने नाम किया। कोहली को उसके शानदार शतकीय पारी  के लिए मैन ऑफ द मैच पुरस्कार से नवाजा गया।अब तीसरा और अंतिम वनडे मैच 18 जनवरी को मेलबॉर्न में खेला जाएगा।
मोहम्मद सिराज अपने डेब्यू मैच में हुए बदनाम, बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड मोहम्मद सिराज अपने डेब्यू मैच में हुए बदनाम, बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड Reviewed by Aman Gavaskar on जनवरी 16, 2019 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.