अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद(आईसीसी) ने मीडिया पेशेवर मनु साहनी को मंगलवार को अपना नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया जो डेविड रिचर्डसन की जगह लेंगे। रिचर्डसन का अनुबंध इस साल इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप के बाद खत्म होगा।
आईसीसी ने एक बयान में कहा कि साहनी इससे पहले सिंगापुर स्पोर्ट्स हब के सीईओ और ईएसपीएन स्टार स्पोर्ट्स के प्रबंधन निदेशक रह चुके है। वह अगले महीने आईसीसी से जुड़ेगे और इस साल जुलाई में वह रिचर्डसन की जगह लेंगे। साहनी की नियुक्ति को आईसीसी के चेयरमैन शशांक मनोहर और नामांकन समिति द्वारा नियुक्ति प्रक्रिया पूरा करने के बाद मंजूरी दी गई है।
आईसीसी चेयरमैन शशांक मनोहर ने लगाई साहनी के नाम पर मुहर
शशांक मनोहर ने कहा, 'मुझे आज साहनी की नियुक्ति की पुष्टि करते हुए खुशी हो रही है। वह एक पेशेवर के तौर पर 22 साल के अपने शानदार अनुभव के साथ आईसीसी में आएंगे और खेल के लिए हमारी नई वैश्विक विकास रणनीति का नेतृत्व करेंगे। आईसीसी के चेयरमैन ने कहा, 'उन्होंने खेल और प्रसारण दोनों में नेतृत्व की कई भूमिकाओं में सफलता हासिल की है। वह एक रणनीतिक विचारक हैं और क्रिकेट परिदृश्य और उसकी जटिलताओं को समझते हैं। मनु साहनी की सिफारिश करने के लिए नामांकन समिति के निर्णय को लेकर बोर्ड एकमत था। मैं और मेरे अन्य साथी उनके साथ काम करने के लिए उत्साहित हैं।
ईएसपीएन स्टार स्पोर्ट्स के साथ 17 साल तक जुड़े रहे हैं मनु साहनी
मनु साहनी ने 17 साल तक ईएसपीएन स्टार स्पोर्ट्स के साथ काम किया है। इसके अलावा उन्होंने 2007-2015 तक आईसीसी के साथ वैश्विक प्रसारण साझेदारी समझौते का नेतृत्व किया है। साहनी ने कहा, 'आईसीसी सीईओ के रूप में वैश्विक क्रिकेट समुदाय की सेवा करना मेरे लिए एक बहुत बड़ा मौका और जिम्मेदारी है। इस खेल के अरबों प्रशंसक हैं, इसलिए इस संस्था का नेतृत्व करने के लिए यह बहुत ही अच्छा समय है। मुझे यह अवसर देने के लिए मैं आईसीसी बोर्ड को धन्यवाद देना चाहता हूं और उनके साथ काम करने के लिए तत्पर हूं।' मनु साहनी फरवरी में आईसीसी के साथ जुड़ेंगे और रिचर्ड्सन के साथ काम करेंगे। जुलाई में वह पूरी तरह से नियंत्रण अपने हाथ में लेंगे।
डेविड रिचर्ड्सन की जगह मनु साहनी होंगे आईसीसी के नए सीईओ
Reviewed by Aman Gavaskar
on
जनवरी 16, 2019
Rating:
Reviewed by Aman Gavaskar
on
जनवरी 16, 2019
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: