भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरे वनडे में 6 विकेट से हराकर सीरीज को 1-1 से बराबर कर लिया है। इस ऐतिहासिक जीत को रोहित शर्मा ने अपने लिए यादगार बना दिया।
![]() |
| रोहित शर्मा छक्का लगाते हुए |
दूसरे वन-डे में रोहित शर्मा हालांकि अर्धशतक से चूक गए और 43 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन जाते-जाते विश्व रिकॉर्ड बना दिया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली अपनी 43 रन की पारी में उन्होंने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा। उन्होंने अपनी इस पारी में 2 शानदार छक्के लगाए और इसी के साथ ही वे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले बल्लेबाज बन गए।
सिडनी में खेले गए पहले वन-डे में रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड बनाया था जबकि इस मैच में तीनो फॉर्मेट मिलाकर सबसे ज्यादा छक्के लगाने का नया रिकॉर्ड बनाया।रोहित शर्मा के नाम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट मिलाकर 89 छक्के हो गए हैं। किसी भी एक देश के खिलाफ यह किसी बल्लेबाज द्वारा लगाए गए सबसे ज्यादा छक्के हैं। इससे पहले वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के नाम इंग्लैंड के खिलाफ 88 छक्के लगाने का रिकॉर्ड था।
सिडनी वनडे में रोहित शर्मा ने शाहिद आफरीदी के किसी एक टीम के खिलाफ वन-डे में लगाए सबसे ज्यादा छक्के का रिकॉर्ड तोड़ा था। रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में 64 छक्के लगाए जबकि आफरीदी के नाम श्रीलंका के खिलाफ 63 छक्कों का रिकॉर्ड था।
इस मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने 26 रन पर ही 2 विकेट खो दिए थेे। उसके बाद शॉन मार्श ने उस्मान ख्वाजा के साथ मिलकर टीम को संभालते हुए स्कोरबोर्ड को आगे बढ़ाया इन दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 56 रनों की साझेदारी किया। ख्वाजा के आउट होने के बाद शॉन मार्श ने पीटर हैंडस्कॉन्ब के साथ 52, मार्कस स्टोइनिस के साथ 55 और फिर मैक्सवेल के साथ 94 रनों की बेहतरीन साझेदारियां दिया।शॉन मार्श ने लाजवाब बल्लेबाजी करते हुए अपना सातवां अंतरराष्ट्रीय वनडे शतक लगाया । मार्श ने चार शतक पिछले 8 पारियों में बनाए हैं। ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 298 रन बनाए। भारत की ओर से भुवनेश्वर कुमार ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए जबकि तीन विकेट मोहम्मद शमी के खाते में गई।
इसके जवाब में कप्तान विराट कोहली के 39वें शतक और धोनी के शानदार अर्धशतक के बदौलत भारत ने 49.2 ओवर में 4 विकेट खोकर मैच को अपने नाम किया। कोहली को उसके शानदार शतकीय पारी के लिए मैन ऑफ द मैच पुरस्कार से नवाजा गया।अब तीसरा और अंतिम वनडे मैच 18 जनवरी को मेलबॉर्न में खेला जाएगा।
रोहित शर्मा ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, क्रिस गेल के रिकॉर्ड को तोड़कर बने 'सिक्सर किंग'
Reviewed by Aman Gavaskar
on
जनवरी 16, 2019
Rating:
Reviewed by Aman Gavaskar
on
जनवरी 16, 2019
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: