भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच सोमवार को खेले गए तीसरे वनडे मैच में भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज़ रोहित शर्मा ने शानदार पारी खेली। उन्होंने 77 गेंदों में 62 रन बनाएं जिसमें 3 चौके और दो लाजवाब छक्के शामिल है ।इस मैच में रोहित ने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के एक बेहद ही खास रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है। तीसरे वनडे मैच में रोहित भारत के लिए वनडे क्रिकेट में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए।
रोहित ने तोड़ा धौनी का रिकॉर्ड
इस मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को 244 रनों का लक्ष्य दिया। भारत के सलामी जोड़ी रोहित शर्मा और शिखर धवन ने तेज शुरुआत दी, लेकिन धवन 28 रन बनाकर बोल्ड की गेंद पर टेलर को कैच थमा बैठे ।इसके बाद रोहित और कोहली ने मिलकर भारतीय पारी को आगे बढ़ाया। इन दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए 113 रन जोड़े। इसी बीच रोहित ने 63 गेंदों पर अपना 39वां अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद उन्होंने लॉकी फर्ग्यूसन की गेंद पर मिडविकेट पर एक शानदार छक्का लगाया। इस छक्के को लगाते ही रोहित ने भारत के लिए वनडे क्रिकेट में सबसे अधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने भारत की पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी के रिकॉर्ड को तोड़ा।
भारत के लिए वनडे में सर्वाधिक छक्के
216- रोहित शर्मा
215- एम एस धौनी
195- सचिन तेंदुलकर
189- सौरव गांगुली
153- युवराज सिंह
भारत में 7 विकेट से मैच जीता
इस मैच की बात करें तो भारत ने न्यूजीलैंड के 244 रनों के लक्ष्य को 43 ओवरों में ही हासिल कर लिया। भारत की तरफ से कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। रोहित ने जहां 62 रनों की पारी खेली, वहीं विराट ने 60 रन बनाए । इन दोनों बल्लेबाजों के आउट होने के बाद अंबाती रायडू और दिनेश कार्तिक ने भारत को 7 विकेट से शानदार जीत दिलाई। अंबाती रायडू और दिनेश कार्तिक ने क्रमशः 40 और 38 रनों की नाबाद पारी खेली। मैच में 3 विकेट लेने वाले मोहम्मद शमी को मैन ऑफ द मैच दिया गया।
NZvs IND: रोहित शर्मा ने तोड़ा धौनी का स्पेशल रिकॉर्ड, इस मामले में बन गए किंग
Reviewed by Aman Gavaskar
on
जनवरी 29, 2019
Rating:
Reviewed by Aman Gavaskar
on
जनवरी 29, 2019
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: