भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 वनडे मैचों के सीरीज का तीसरा मैच सोमवार को बे ओवल, माउंट मंगनुई में खेला गया। न्यूजीलैंड को 7 विकेट से रौंदकर भारत ने सीरीज को अपने कब्जे में कर लिया है और 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है। सीरीज में न्यूजीलैंड की यह लगातार तीसरी हार है। पहले मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराया था और दूसरे मैच में 90 रनों से करारी शिकस्त दी । 10 साल बाद भारत ने न्यूजीलैंड को उसी की सरजमीं पर वनडे सीरीज में मात दी हैैं। 2009 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने न्यूजीलैंड को 3-1 हराकर पहली बार सीरीज जीती थी।
इस मैच की बात करें तो न्यूजीलैंड की पूरी टीम 49 ओवरों में 243 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। रॉस टेलर ने न्यूजीलैंड की ओर से सर्वाधिक 93 रनों की पारी खेली वहीं टॉम लैथम ने 51 रनों का योगदान दिया। इन दोनों बल्लेबाजों के अतिरिक्त कोई भी न्यूजीलैंड के बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के आगे टिक नहीं सके । भारत की तरफ से मोहम्मद शमी ने सर्वाधिक 3 विकेट झटके जबकि भुवनेश्वर कुमार, हार्दिक पांड्या और यजुवेंद्र चहल को दो-दो सफलता मिली।जवाब में भारतीय टीम ने कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा के शानदार अर्धशतक के बदौलत 43 ओवर में ही लक्ष्य को हासिल कर लिया। रोहित शर्मा ने 62 ,कोहली ने 60, अंबाती रायडू और दिनेश कार्तिक ने क्रमशः नाबाद 40 और 38 रन बनाए।
शमी की जमकर तारीफ हुई
मोहम्मद शमी को उसके शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। शमी जब इस अवॉर्ड को लेने आए तो उनके साथ कप्तान विराट कोहली भी पहुंचे।अवॉर्ड लेने के बाद जब शमी से प्रेजेंटर साइमल डूल ने उनकी गेंदबाज़ी पर सवाल किया तो, कोहली ने उन्हें खुद ही जवाब देने को कहा। इस पर शमी ने कहा कि शुरुआत में हवा के विपरीत दिशा में गेंदबाज़ी करने में काफी कठिनाई होती है, लेकिन किसी एक गेंदबाज़ को तो ऐसा करना ही होगा। इसके साथ ही शमी ने कहा कि भुवी के दूसरे छोर से गेंदबाज़ी करने से बहुत मदद मिलती है। हम दोनों की कोशिश सही लाइन-लैंथ पर गेंदबाज़ी करने की रहती है। शमी ने ये सभी जवाब इंग्लिश में दिए। इसके बाद अंत में साइमन डूल ने मज़ाकिया अंदाज़ में शमी को कहा- तुम्हारा इंग्लिश बहुत अच्छा।
आपको बता दें कि साइमन डूल न्यूज़ीलैंड के पूर्व खिलाड़ी भी रह चुके हैं।
पहले मैच में कोहली बने थे ट्रांसलेटर
पहले वनडे मैच में भी शमी को मैन ऑफ द मैच का खिताब मिला था। तब भी प्रेजेंटेशन सेरेमनी के दौरान शमी के साथ कोहली आए थे, लेकिन तब कोहली ने शमी के लिए ट्रांसलेटर का काम किया था। कोहली प्रेजेंटर के सवालों का अनुवाद शमी के लिए हिंदी में कर रहे थे और शमी के हिंदी में दिए गए जवाबों का अनुवाद इंग्लिश में भी कर रहे थे, लेकिन तीसरे वनडे मैच में जब शमी मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड लेने आए तो उन्होंने अपने जवाब खुद ही इंग्लिश में दिए।
NZ vs IND: शमी की इंग्लिश सुन प्रेजेंटर हुआ खुश, कह दी ये बात, जानकर हो जाएंगे खुश
Reviewed by Aman Gavaskar
on
जनवरी 28, 2019
Rating:
Reviewed by Aman Gavaskar
on
जनवरी 28, 2019
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: