नेपाल के 16 वर्षीय रोहित पाउडैल ने इतिहास रचते हुए सबसे कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच में अर्धशतक लगाने वाले बन गए हैं। उसने महान दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के 29 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ डाला। रोहित ने 16 साल 146 दिन की उम्र में यूएई के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में 58 गेंदों में 7 चौके की मदद से 55 रन बनाए।
At the age of just 16 years and 146 days, Nepal's Rohit Paudel today became the youngest man to hit an international half-century, beating the likes of @sachin_rt and @SAfridiOfficial! 🇳🇵 🙌— ICC (@ICC) January 26, 2019
➡️ https://t.co/lRo5UTfuFd pic.twitter.com/qsqZQDYX5y
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे कम उम्र में अर्धशतक सचिन तेंदुलकर ने लगाया था। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 23 नवंबर 1989 को 16 साल 213 दिन की उम्र में 59 रनों की पारी खेली थी। इतना ही नहीं,रोहित ने पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी के वनडे क्रिकेट सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने के रिकॉर्ड को भी चकनाचूर कर दिया।अफरीदी ने 16 साल और 217 दिन की उम्र में अपना पहला वनडे अर्धशतक ठोका था। इस तरह रोहित पाउडैल सचिन तेंदुलकर और शाहिद अफरीदी को पछाड़कर टॉप पर पहुंच गए हैं।
इस मैच की बात करें तो नेपाल ने यूएई को 145 रनों से हराकर तीन मैचों की वनडे सीरीज को 1-1 से बराबरी कर ली है। नेपाल ने रोहित पाउडैल के शानदार अर्धशतक और ज्ञानेंद्र माला के 44 रनों की पारी के बदौलत 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 242 रन बनाए। जवाब में सोमपाल कामी और संदीप लामिछाने के घातक गेंदबाजी के आगे पूरी यूएई की टीम 97 रनों पर सिमट गई। कामी ने पांच और संदीप ने 4 विकेट झटके। अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में सोमपाल कामी ने पहली बार 5 विकेट लेने का कारनामा किया है।
नेपाल के रोहित पाउडैल ने सचिन तेंदुलकर के 29 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा
Reviewed by Aman Gavaskar
on
जनवरी 27, 2019
Rating:
Reviewed by Aman Gavaskar
on
जनवरी 27, 2019
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: