भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का पांचवां और निर्णायक मैच दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेला जा रहा है। यह मैदान भारतीय कप्तान विराट कोहली का होम ग्राउंड है। ऐसे में दर्शकों को इस मैदान पर विराट से शतक की उम्मीद थी, लेकिन वे फ्लॉप साबित हुए। इसके साथ ही विराट कोहली इस मैदान पर भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ने से भी चूक गए हैं।
दरअसल, फिरोजशाह कोटला मैदान पर सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड लिटिल मास्टर सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है। सचिन ने यहां 8 मैचों में 300 रन बनाए हैं। कोहली इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए 99 रनों की जरूरत थी लेकिन वह अपने होम ग्राउंड पर सस्ते में आउट हो गए। उन्होंने 22 गेंदों में दो चौके की मदद से 20 रन बनाए। उन्हें मार्कस स्टोइनिस ने विकेट के पीछे कैच करवाया। इसके साथ ही वह सचिन का रिकॉर्ड भी नहीं तोड़ पाए।
फिरोजशाह कोटला पर सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले खिलाडी़
सचिन तेंदुलकर- 8 मैच- 300 रन
मोहम्मद अजरुद्दीन- 7 मैच- 267 रन
महेंद्र सिंह धौनी- 9 मैच- 260 रन
रिकी पोंटिंग- 3 मैच- 245 रन
विराट कोहली- 7 मैच- 222 रन
विराट कोहली का इस मैदान पर अधिकतम वनडे स्कोर 112* रन रहा है। वहीं, सचिन तेंदुलकर का इस मैदान पर 137 रन का अधिकतम स्कोर रहा है।
फिरोज शाह पर भारत ऑस्ट्रेलिया का जीत अनुपात (3:1)
फिरोजशाह कोटला पर भी रिकॉर्ड भारत के पक्ष में हैं। एशियाई शेरों ने यहां खेले 19 में से 12 मैच जीते हैं। ऑस्ट्रेलिया से यहां खेले चार मैचों में भारत ने 3 जीते हैं। भारत केवल 1998 में यहां ऑस्ट्रेलिया से हारा था।
India vs Australia 5th ODI, Report : सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके विराट कोहली
Reviewed by Aman Gavaskar
on
मार्च 14, 2019
Rating:
Reviewed by Aman Gavaskar
on
मार्च 14, 2019
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: