रोहित शर्मा दुनिया के सबसे तेज 8000 रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बने,बराबरी की सौरव गांगुली का रिकॉर्ड





ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवें और  अंतिम वनडे मैच में भारतीय टीम टीम को 35 रनों से हार का सामना करना पड़ा  और इसी के साथ टीम इंडिया ने 2-3 से सीरीज को गंवा दिया । ऑस्ट्रेलिया के 272 रन के जवाब में भारतीय टीम  237 रन पर सिमट गई।  उपकप्तान रोहित शर्मा ने टीम के लिए सर्वाधिक 56 रन की पारी खेली, लेकिन भारतीय टीम को जीत नहीं दिला सके। भले ही  रोहित शर्मा ने टीम को जीत दिला नहीं सके परंतु आउट होने से पहले  उन्होंने दो बड़ी उपलब्धियां अपने नाम किए। भारतीय पारी के 23वें ओवर की दूसरी गेंद पर (गेंदबाज, एडम जांपा) लॉग ऑन में सिंगर लेते ही रोहित के वनडे में 8000 रन पूरे हो गए और इसके साथ ही रोहित वन-डे क्रिकेट में सबसे तेज 8000 रन पूर करने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित ने इस मामले में पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की बराबरी की है।


हालांकि, रोहित शर्मा टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और दक्षिण अफ्रीका के एबी डीविलियर्स से पीछे छूट गए हैं। विराट कोहली ने जहां 175 पारियों में यह कारनामा किया था, वहीं डीविलियर्स को यह काम पूरा करने के लिए 182 पारियां खेलनी पड़ी।
कोहली (175 पारियां) पहले और दक्षिण अफ्रीका के एबी डीविलियर्स (182 पारियां) दूसरे नंबर पर हैं। रोहित के अलावा कोहली, गांगुली, सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी, राहुल द्रविड़, वीरेंद्र सहवाग, युवराज सिंह और मोहम्मद अजहरुद्दीन यह मुकाम हासिल कर चुके हैं।




रोहित शर्मा ने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर माइकल क्लार्क  को भी पीछे छोड़ दिया है। इस मैच में रोहित ने रनों के मामले में माइकल क्लार्क  (7981) को पीछे छोड़ दिया है।
हालांकि रोहित टीम इंडिया को जीत की दहलीज तक पहुंचाने में कामयाब नहीं हो सके। 56 रन की अर्धशतकीय पारी खेलने वाले रोहित शर्मा एडम जांपा की गेंद पर स्टंप आउट होकर पवेलियन लौट गए।
रोहित शर्मा दुनिया के सबसे तेज 8000 रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बने,बराबरी की सौरव गांगुली का रिकॉर्ड रोहित शर्मा  दुनिया के सबसे तेज 8000 रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बने,बराबरी की सौरव गांगुली का रिकॉर्ड Reviewed by Aman Gavaskar on मार्च 14, 2019 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.