India vs Australia: हार से निराश नहीं हैं विराट कोहली, कही ये बड़ी बात





भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के हाथों घर में वनडे सीरीज 2-3 से हारने के बाद  कहा कि टीम और खिलाड़ी इस हार से निराश नहीं हैं, लेकिन उन्होंने इस बात से इंकार नहीं किया कि विश्व कप में सफल होने के लिए सही फैसले लेने की जरूरत है। कोहली ने यह भी ही कहा कि विश्व कप के लिए टीम संतुलित है और सिर्फ स्थान को लेकर संघर्ष है।


टीम इंडिया  के कप्तान विराट कोहली के गृह मैदान फिरोज शाह कोटला में 35 रनों से हार का सामना करना पड़ा था और इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने शुरुआती दो मैच गंवाने के बाद भी लगातार तीन मैच जीतकर 3-2 से सीरीज अपने नाम कर लिया। ऑस्ट्रेलिया टीम ने 10 साल बाद भारत में वनडे सीरीज जीतने का कारनामा किया।
कोहली ने मैच के बाद कहा, “ईमानदारी से कहूं तो हम में से कोई भी खिलाड़ी निराश नहीं है, ना ही किसी तरह का पछतावा है। निश्चित ही जो प्रयोग किए गए, हार के लिए उनका बहाना नहीं दे सकते। विश्व कप को लेकर संभवत: एक ही स्थान के लिए हमें माथा-पच्ची करनी है अन्यथा हम अपने 11 खिलाड़ियों को लेकर अपने दिमाग में बहुत साफ है।” 
ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम के सामने 273 रनों का लक्ष्य रखा, लेकिन भारतीय टीम 50 ओवरों में सभी विकेट खोकर 237 रन ही बना सकी। कोहली ने कहा, “हमने कुछ फैसले सही नहीं लिए, उस पर हमें सोचना होगा। विश्व कप में हमें कहां जाना उस पर हम बिल्कुल साफ है। हमारा ध्यान अब सिर्फ बेहतर फैसले लेने पर है। हमारी टीम संतुलित है। विश्व कप में आगे जाने के लिए हमें बस अपने सही फैसले लेने पर ध्यान देना है।”




ऑस्ट्रेलिया की भारत में यह 10 साल बाद पहली वनडे सीरीज जीत है। इससे पहले उसने 2009 में भारतीय टीम को हराया था।  कोहली ने ऑस्ट्रेलिया को उसकी ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई दी और कहा कि मेहमान टीम ने उसी तरह से क्रिकेट खेली जिस तरह से भारत ने ऑस्ट्रेलिया में खेली थी और ऑस्ट्रेलिया को मात दी थी।
उन्होंने कहा, “ऑस्ट्रेलिया ने उसी तरह की क्रिकेट खेली, जिस तरह की हमने ऑस्ट्रेलिया में खेली। उनमें वही ऊजार् और इच्छा शक्ति थी जो ऑस्ट्रेलिया में हममे थी। उन्होंने हाथ आए मौकों को भुनाया और हम पर हावी रहे। भारत के साथ भारत में सीरीज जीतना ऑस्ट्रेलिया के लिए बहुत बड़ी बात है और इस जीत से उनका आत्मविश्वास काफी बढ़ेगा।” 
India vs Australia: हार से निराश नहीं हैं विराट कोहली, कही ये बड़ी बात India vs Australia: हार से निराश नहीं हैं विराट कोहली, कही ये बड़ी बात Reviewed by Aman Gavaskar on मार्च 13, 2019 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.