भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में खेले जा रहे पांचवें व निर्णायक मुकाबले में मेहमान टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। ऑस्ट्रेलिया टीम के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने एक बार फिर बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अपना दूसरा शतक ठोका।
इसके साथ ही ख्वाजा ने वनडे क्रिकेट में कई शानदार रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। उस्मान ख्वाजा द्विपक्षीय वनडे सीरीज में भारतीय टीम के खिलाफ उसी की सरजमीं पर दो शतक लगाने वाले दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज बन गए हैं।
भारतीय टीम के खिलाफ उसी के देश में पांच मैचों की द्विपक्षीय वन-डे सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड भी उस्मान ख्वाजा ने अपने नाम कर लिया हैख्वाजा ने इस मामले में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी एबी डीविलियर्स का रिकॉर्ड तोड़ा है। डीविलियर्स ने साल 2015 में भारतीय टीम के खिलाफ एक वन-डे सीरीज में 358 रन बनाए थे।
बता दें कि दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में करीब एक दशक के बाद दोनों टीमों के बीच जंग होने जा रही है। इससे पहले आखिरी बार इस मैदान पर दोनों टीमें अक्टूबर, 2009 में भिड़ी थीं। फिरोजशाह कोटला में भारत की जीत का पलड़ा ऑस्ट्रेलिया से ज्यादा भारी नजर आता है।
उस्मान ख्वाजा ने भारत के खिलाफ ठोका दूसरा शतक, तोड़ा डिविलियर्स का रिकॉर्ड
Reviewed by Aman Gavaskar
on
मार्च 13, 2019
Rating:
Reviewed by Aman Gavaskar
on
मार्च 13, 2019
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: