ISL 2018-19 Semifinal, FC Goa vs Mumbai City: मुंबई ने गोवा को 1-0 से हराया, फिर भी फाइनल पहुंचने से चुकी
मंगलवार (12 फरवरी) को इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के पांचवें सीजन के दूसरे सेमीफाइनल के दूसरे चरण में मुंबई सिटी एफसी ने एफसी गोवा को 1-0 से मात दी। हालांकि, इस जीत के बावजूद भी मुंबई का फाइनल में पहुंचने का सपना टूट गया और गोवा पहले चरण की बड़ी जीत के बदौलत फाइनल में पहुंचने में सफल रही।
एफसी गोवा ने पहले चरण के सेमीफाइनल में मुंबई को 5 -1 करारी शिकस्त दी थी। इस कारण वह दो चरण की समाप्ति के बाद 5-2 के स्कोर के साथ फाइनल में पहुंच गई। गोवा ने इस तरह दूसरी बार खिताबी मुकाबले में पहुंचने में कामयाबी हासिल की। इससे पहले गोवा आईएसएल के तीसरे सीजन(2015)में फाइनल में पहुंची थी, जहां उसे चेन्नई के हाथों 3-2 से हार का सामना करना पड़ा था। अब गोवा का सामना फाइनल में बेंगलुरू एफसी से 17 मार्च को होगा।
बेंगलुरु ने नॉर्थ ईस्ट को सेमीफाइनल में हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचने का कारनामा किया है। आपको बता दें कि एफसी गोवा और बेंगलुरू एफसी ने एक भी बार आईएसएल का खिताब अपने नाम नहीं कर पाया है। अब यह निश्चित है कि आईएसएल के पांचवें सीजन में एक नई टीम चैंपियन बनके सामने आएगी।
मुंबई ने पहले सेमीफाइनल में किए गलती को सुधारते हुए इस मैच में शानदार खेल दिखाया और मैच के छठे मिनट में गोल कर अपने इरादे साफ कर दिए। मुंबई के लिए पहला गोल राफैल बास्टोल ने किया। उसके बाद भी मुंबई ने गोवा के गोल पोस्ट पर कई आक्रमण किए परंतु गोल करने में नाकाम रही। मैच में और कोई गोल नहीं नहीं हो सका और मुंबई ने 1-0 से मैच को अपने अपने नाम किया।
ISL 2018-19 Semifinal, FC Goa vs Mumbai City: मुंबई ने गोवा को 1-0 से हराया, फिर भी फाइनल पहुंचने से चुकी
Reviewed by Aman Gavaskar
on
मार्च 13, 2019
Rating:
Reviewed by Aman Gavaskar
on
मार्च 13, 2019
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: