जैसा कि आप जानते हैं ,पुलवामा आतंकवादी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों के प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए भारतीय क्रिकेटरों ने शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में सेना की विशेष कैप पहनी और अपनी मैच फीस राष्ट्रीय रक्षा कोष में दी। इस घटना से चिढ़ाए पाकिस्तान ने भारतीय क्रिकेटरों के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वन-डे के दौरान सेना की विशेष कैप पहनने के लिए आईसीसी से कार्रवाई की मांग की और विराट कोहली की टीम पर खेल में राजनीति करने का आरोप लगाया है।
14 फरवरी को पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के 40 से अधिक जवान शहीद हो गए थे। पाकिस्तान के विदेशी मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद को इसके बारे में ठोस कदम उठाना चाहिए।
पाकिस्तानी मीडिया के हवाले से कुरैशी ने कहा, 'दुनिया ने देखा कि भारतीय टीम ने अपनी खेल वाली कैप के बजाय सेना की विशेष कैप पहनी, क्या आईसीसी ने इसे नहीं देखा? हमें लगता है कि यह आईसीसी की जिम्मेदारी है कि वे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड द्वारा इसका ध्यान दिलाए जाने के बजाय खुद इसका संज्ञान लें।'
सूचना मंत्री फवद चौधरी ने भी कुरैशी की बात का समर्थन करते हुए ट्वीट किया, 'यह सिर्फ क्रिकेट नहीं है और अगर भारतीय टीम को नहीं रोका गया तो पाकिस्तानी क्रिकेट टीम को भी दुनिया को कश्मीर में भारतीय ज्यादती के बारे में याद दिलाने के लिए काली पट्टी पहननी चाहिए।'
मंत्री ने साथ ही अनुरोध किया कि पीसीबी को भारत के खिलाफ खेल की विश्व संचालन संस्था में अधिकारिक विरोध दर्ज कराना चाहिए। इनपुट-भाषा

टीम इंडिया ने पहनी आर्मी कैप, झल्लाए पाकिस्तान ने की कार्रवाई की मांग
Reviewed by Aman Gavaskar
on
मार्च 09, 2019
Rating:
Reviewed by Aman Gavaskar
on
मार्च 09, 2019
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: