टीम इंडिया ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, आर्मी कैंप पहनकर उतरे मैदान में

भारतीय क्रिकेट टीम

पुलवामा आतंकी हमले के शहीदों के सम्मान में भारतीय क्रिकेट टीम रांची वन-डे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आर्मी कैप्स पहनकर खेलने उतरी है। टॉस से पहले ये टोपियां खुद महेंद्र सिंह धोनी ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों को सौंपी।
बीसीसीआई ने भारतीय सेना के पराक्रम, बलिदान और साहस का सम्मान करते हुए यह कदम उठाया है। इतना ही नहीं टॉस के दौरान विराट ने बताया कि टीम के सभी खिलाड़ी आज की मैच फीस पुलवामा हमले में शहीद परिवारों को समर्पित करेंगे।
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, यह सुझाव किसी और ने नहीं बल्कि लोकल ब्वॉय महेंद्र सिंह धोनी ने ही बीसीसीआई को दिया था। दरअसल, धोनी प्रादेशिक सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल भी हैं। इसकी शुरुआत तीसरे वन-डे मैच से हो रही है जो आगे भी जारी रहेगी। हर सीजन में भारतीय ग्राउंड पर होने वाले किसी एक मैच में टीम इन कैप्स को पहनकर खेलेगी।
आर्म्ड फोर्स के लिए माही के बेइंतेहा प्यार को देखते हुए ही इस धोनी के होम ग्राउंड रांची से शुरू किया गया। धोनी और कोहली खुद ब्रैंड नाइकी के साथ मिलकर इसपर पिछले 6 महीने से काम कर रहे थे।
इससे पहले बीसीसीआई ने भी फ्लाइट कमांडर अभिनंदन वर्धमान को भारतीय जर्सी समर्पित की थी। दरअसल, पाकिस्तान में बंधक बना लिए गए भारतीय वायुसेना के इस जांबाज अधिकारी की घरवापसी पर विश्व कप के लिए रीलिज की गई जर्सी बीसीसीआई ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से पोस्ट की थी।
टीम इंडिया ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, आर्मी कैंप पहनकर उतरे मैदान में टीम इंडिया ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, आर्मी कैंप पहनकर उतरे मैदान में Reviewed by Aman Gavaskar on मार्च 09, 2019 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.