आईसीसी विश्वकप 2019 के 14वें मैच में दो बार की चैंपियन भारत ने पांच बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को 36 रन से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई टीम की यह पहली हार है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 353 रन का लक्ष्य दिया लेकिन पूरी टीम निर्धारित 50 ओवर में 316 रन बनाकर ढेर हो गई। डेविड वॉर्नर(56), स्टीवन स्मिथ(67) और एलेक्स कैरी(55*) के बेहतरीन अर्धशतक भी ऑस्ट्रेलिया को जीत दिला नहीं सकी। भारत के जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार ने तीन-तीन विकेट झटके जबकि 2 विकेट यूज़वेंद्र चहल के खाते में गई।
इससे पहले भारत ने लंदन के केनिंग्टन ओवल मैदान में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 352 रन बनाए। शिखर धवन ने लाजवाब बल्लेबाजी किया और अपने वनडे करियर का 17वां शतक लगाया। उन्होंने 109 गेंदों में 16 चौके की मदद से 117 रन बनाए। इसके अलावा रोहित शर्मा और कप्तान विराट कोहली ने अर्धशतकीय पारी खेली। रोहित ने 70 गेंदों में 57 रन वहीं विराट ने 77 गेंदों में 82 रन की पारी खेली। हार्दिक पांड्या ने 27 गेंदों में 48 रनों की तेज तर्रार पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया के लिए मार्कस स्टोइनिस ने सर्वाधिक 2 विकेट चटकाए जबकि मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस और नाथन कोल्टर-नाइल को एक-एक विकेट मिला।
ICC CWC 2019, मैच 14: ऑस्ट्रेलिया vs इंडिया - भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 36 रनों से हराया
Reviewed by Aman Gavaskar
on
जून 10, 2019
Rating:
Reviewed by Aman Gavaskar
on
जून 10, 2019
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: