अफगानिस्तान ने विस्फोटक और सलामी बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद के चोटिल हो जाने की वजह से विकेटकीपर बल्लेबाज इकराम अली खील को विश्वकप टीम में शामिल किया है....
![]() |
| मोहम्मद शहजाद ©GettyImage |
अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2019 से बाहर हो गए हैं, उनकी जगह विकेटकीपर बल्लेबाज इकराम अली खील को टीम में शामिल किया गया है।
ICC ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा है कि ICC मेन्स क्रिकेट विश्व कप 2019 की इवेंट तकनीकी समिति ने खील को टूर्नामेंट के शेष मैचों के लिए अफगानिस्तान टीम में शहजाद के प्रतिस्थापन खिलाड़ी के रूप में मंजूरी दे दी है।
शहजाद ने पाकिस्तान के खिलाफ प्रैक्टिस मैच के दौरान घुटने में चोट के बाद संन्यास ले लिया था। जहां यह विकेटकीपर बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के खिलाफ अपने शुरुआती मैचों में दिखाई दिए, वहीं चोटिल होने की वजह से उन्होंने बाकी मैचों में भाग लेने से मना कर दिया।
2015 के विश्व कप के बाद से, शहज़ाद एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में अफगानिस्तान के दूसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़ रहे हैं, उन्होंने 55 पारियों में 1843 रन बनाए हैं। उनकी जगह टीम में शामिल किए गए, अली ख़िल ने पिछले साल आयरलैंड के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था।
खिलाड़ी के प्रतिस्थापन के लिए इवेंट तकनीकी समिति के अनुमोदन की आवश्यकता होती है, जिससे प्रतिस्थापन खिलाड़ी को आधिकारिक तौर पर टीम में जोड़ा जा सके।
ICC मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 की इवेंट टेक्निकल कमेटी में ज्योफ एलरडाइस (ICC, ETC अध्यक्ष), कैंपबेल जैमीसन (ICC प्रतिनिधि), स्टीव एलवर्थ (CWC प्रतिनिधि), एलन फोर्डहम (मेजबान प्रतिनिधि), हर्षा भोगले और कुमार संगकारा (दोनों स्वतंत्र प्रतिनिधि) शामिल हैं।
बुरी खबर /CWC 2019: चोटिल शहजाद की जगह, अफगानिस्तान ने इमरान अली खिल को टीम में किया शामिल
Reviewed by Aman Gavaskar
on
जून 07, 2019
Rating:
Reviewed by Aman Gavaskar
on
जून 07, 2019
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: