ICC CWC 2019 Match 10: Australia vs Windies - ऑस्ट्रेलिया ने विंडीज को 15 रनों से हराया

नाथन कूल्टर नाइल के विस्फोटक अर्धशतक के बाद मिचेल स्टार्क के पंजे के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने विश्वकप 2019 के अपने दूसरे मैच में वेस्टइंडीज को 15 रन से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। वहीं, वेस्टइंडीज की यह पहली हार है। ऑस्ट्रेलिया के 289 रन के लक्ष्य के जवाब में विंडीज की टीम निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट पर 273 रन ही बना सकी। शाई होप और जैसन होल्डर ने अर्धशतकीय पारी खेली। होप ने 105 गेंदों में 68 और होल्डर ने 57 गेंदों में 51 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के मिशेल स्टार्क ने घातक गेंदबाजी करते हुए 46 रन देकर 5 विकेट झटके। पैट कमिंस को 2 ओवर एडम जंपा को एक विकेट मिला।

मिशेल स्टार्क ने विंडीज के खिलाफ 5 विकेट चटकाए
मिचेल स्टार्क ©icc-twitter
इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 49 ओवर में सभी विकेट खोकर 288 रन बनाए। नाथन कूल्टर नाइल ने आतिशी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 60 गेंदों में 8 चौके और 4 छक्के की मदद से 92 रन ठोक डाले। यह कूल्टर का पहला वनडे अर्धशतक है। स्टीवन स्मिथ ने भी 73 रन की शानदार पारी खेली। विंडीज के कारलोस ब्राथवेट ने तीन जबकि ओशाने थॉमस, आंद्रे रसेल और शेल्डन कॉटरेल ने दो-दो विकेट चटकाए।
ICC CWC 2019 Match 10: Australia vs Windies - ऑस्ट्रेलिया ने विंडीज को 15 रनों से हराया ICC CWC 2019 Match 10: Australia vs Windies - ऑस्ट्रेलिया ने विंडीज को 15 रनों से हराया Reviewed by Aman Gavaskar on जून 07, 2019 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.