ICC CWC 2019, मैच 8: दक्षिण अफ्रीका Vs भारत - रोहित के शतकीय पारी के दम पर भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 6 विकेट से हराया
मैन ऑफ द मैच रोहित शर्मा के 23वें वनडे शतक के दम पर भारत ने आईसीसी विश्वकप 2019 के अपने पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका को 6 विकेट से हराकर शानदार जीत के साथ शुरुआत की। दक्षिण अफ्रीका से मिले 228 रन के लक्ष्य को भारत ने रोहित शर्मा के नाबाद 122 रन ( 144 गेदें, 13 चौके, 2 छक्के ) के बदौलत 47.3 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 227 रन बनाए थे। दक्षिण अफ्रीका के लिए 8वें नंबर के बल्लेबाज क्रिस मॉरिस ने सर्वाधिक 42 रन बनाए। इसके अलावा कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने 38, एंडिल फेहलुकवाओ ने 34 और डेविड मिलर ने 31 रन का योगदान दिया। भारत के लिए यूज़वेंद्र चहल ने घातक गेंदबाजी करते हुए 51 रन देकर चार विकेट झटके।वहीं,जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार को दो-दो सफलता हाथ लगी।
ICC CWC 2019, मैच 8: दक्षिण अफ्रीका Vs भारत - रोहित के शतकीय पारी के दम पर भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 6 विकेट से हराया
Reviewed by Aman Gavaskar
on
जून 06, 2019
Rating:
Reviewed by Aman Gavaskar
on
जून 06, 2019
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: