रोहित शर्मा को बतौर ओपनर टेस्ट में सलेक्शन पर कोच रवि शास्त्री ने उठाया पर्दा, जाने क्या कहा?

भारतीय टीम के स्टार  बल्लेबाज रोहित शर्मा को टेस्ट क्रिकेट में एक नयी पारी की शुरुआत करने वाले हैं।  रोहित शर्मा मयंक अग्रवाल के साथ दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान पारी का आगाज करते नजर आ सकते हैं।  टीम इंडिया के  मुख्य कोच रवि शास्त्री ने रोहित को टेस्ट क्रिकेट में  बतौर सलामी बल्लेबाज  उतारने को लेकर कुछ महत्वपूर्ण बातें कही हैं।
रोहित शर्मा मयंक अग्रवाल के साथ दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान पारी का आगाज करते नजर आ सकते हैं।
   फोटो: ©सोशल मीडिया
शास्त्री ने बताया कि ये आइडिया कैसे आया था। उन्होंने अपना और वीरेंद्र सहवाग का भी उदाहरण दिया। रवि शास्त्री ने हिन्दुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में इस बारे में खुलकर बात की। 



चलिए एक नजर डालते हैं शास्त्री ने रोहित को टेस्ट में सलामी बल्लेबाज के तौर पर उतारने को लेकर क्या कुछ कहा-

सवालः रोहित से टेस्ट में पारी का आगाज कराने का आइडिया कैसे आया? क्या आपने और विराट ने इस पर फैसला लिया या फिर सिलेक्टर्स ने ये सुझाव दिया?
जवाबः ये सब मिलाजुला है। मुझे हमेशा से लगा है कि रोहित में एक्स-फैक्टर है। लेकिन ये काफी मुश्किल होता है, नंबर-5 या नंबर-6 के बल्लेबाज के लिए करना। ये सबकुछ दिमाग से जुड़ा हुआ है। अगर वो इससे उबर जाते हैं तो वो हमारे लिए मैच विनर साबित हो सकते हैं। और हम उन्हें इसके लिए समय देंगे, हम उन्हें पुश नहीं करेंगे।
सवालः आप एक बल्लेबाज के तौर पर कैसे आगे बढ़े, कैसे लोअर ऑर्डर से टॉप ऑर्डर बल्लेबाज बने, रोहित के मामले में फैसला लेने में इसका भी हाथ रहा होगा?
जवाबः यही मेन कारण है कि मैंने उसे 2015 में ऐसा करने के लिए कहा था। मैं उससे अपने अनुभव की बात कर रहा था। ऐसे बहुत से खिलाड़ी रहे हैं, जिन्हें भारत के लिए पारी का आगाज करना चाहिए था, लेकिन कम में ही इतना दम था। कभी-कभी सबकॉन्टिनेंट में आपको बस पांच बल्लेबाजों की जरूरत होती है। मेरे लिए यही मौका था और मैंने इस तरह से ही पारी का आगाज करना शुरू किया था।



सवालः आपके सामने वीरेंद्र सहवाग की सफलता का भी उदाहरण है...
जवाबः बिल्कुल, सहवाग जैसा खिलाड़ी... वेस्ट इंडीज दौरे (2001-02) पर टीम गेट-टूगेदर में मैं उनसे मिला था। तब उनसे टेस्ट में ओपनिंग को लेकर 15 मिनट तक बातचीत हुई थी। मैंने उनसे कहा था कि आप ऐसा करिए और ये आपके लिए बेस्ट पोजिशन होगी। बाकी सब अब इतिहास है। मैंने उनसे कहा था कि ओपन करना बस माइंड गेम है।
रोहित शर्मा को बतौर ओपनर टेस्ट में सलेक्शन पर कोच रवि शास्त्री ने उठाया पर्दा, जाने क्या कहा? रोहित शर्मा को बतौर ओपनर टेस्ट में सलेक्शन पर कोच रवि शास्त्री ने उठाया पर्दा, जाने क्या कहा? Reviewed by Aman Gavaskar on सितंबर 26, 2019 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.